अंग्रेजी में 100 में से 57 अंक थे, फिर भी बड़ी कंपनियां मुझे बुलाती हैं, अंकुर वारिकू की CBSE 12वीं मार्कशीट चर्चा में

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जाने माने कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने अपनी 12वीं की मार्कशीट शेयर कर छात्रों को मैसेज दिया है कि एक परीक्षा का परिणाम उनके पूरे करियर को तय नहीं करता। उन्हें 12वीं में अंग्रेजी में सिर्फ 57 अंक मिले थे।

अंग्रेजी में 100 में से 57 अंक थे, फिर भी बड़ी कंपनियां मुझे बुलाती हैं, अंकुर वारिकू की CBSE 12वीं मार्कशीट चर्चा में

मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर अंकुर वारिकू की 12वीं क्लास की मार्कशीट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, प्रवेश परीक्षा और एडमिशन सीजन के बीच उन्होंने हाल ही में इसे शेयर किया। इस पोस्ट में वारिकू ने अपने एकेडमिक स्कोर के बारे में बात की और स्टूडेंट्स से कहा कि वे सिर्फ एक मार्कशीट के आधार पर अपने भविष्य का फैसला न करें। उन्होंने लिखा, 'हर साल जब 12वीं क्लास के बोर्ड रिजल्ट आते हैं, तो मैं भी अपनी 12वीं क्लास की मार्कशीट शेयर करता हूं।' वारिकू ने कहा कि कई स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा की तैयारी में महीनों बिताते हैं और अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न हों, तो उन्हें निराशा होती है।

उन्होंने लिखा, 'यह उन लोगों के लिए है जिन्होंने महीनों तक दिन-रात तैयारी की, लेकिन मार्कशीट ने उन्हें बताया कि यह काफी नहीं था। उन लोगों के लिए जो आगे क्या होगा, इसे लेकर निराश महसूस करते हैं।'

अंग्रेजी में मिले सिर्फ 57 नंबर

अपना अनुभव शेयर करते हुए वारिकू ने बताया कि उन्हें 12वीं क्लास में इंग्लिश में 100 में से 57 मार्क्स मिले थे। उन्होंने कहा कि इस स्कोर के बावजूद उन्हें अब दुनिया भर की बड़ी कंपनियों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन से कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को संबोधित करने के लिए लगातार न्योते मिलते हैं।

उन्होंने लिखा, 'मुझे अपनी 12वीं क्लास में इंग्लिश में 57 मार्क्स मिले थे। आज दुनिया भर की टॉप कंपनियां और कॉलेज मुझे अपने कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को संबोधित करने के लिए बुलाते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि अधिक मार्क्स हमेशा किसी व्यक्ति के भविष्य के करियर का रास्ता तय नहीं करते हैं। वारिकू के अनुसार उन्हें केमिस्ट्री में 93 मार्क्स मिले थे, लेकिन उन्होंने बाद में कभी इस सब्जेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें फिजिक्स में 87 मार्क्स मिले और उन्होंने इसे आगे पढ़ा, लेकिन उनका करियर आखिरकार बिल्कुल अलग दिशा में चला गया।

मार्कशीट एक छोटी समय का प्रदर्शन दिखाती है

वारिकू का कहना है कि मार्कशीट सिर्फ एक सीमित समय में किए गए परफॉर्मेंस को दिखाती है और किसी व्यक्ति की लंबे समय की क्षमताओं को नहीं मापती है। उन्होंने लिखा, 'मार्कशीट तीन घंटे की याददाश्त को दिखाती है। यह जीवन भर की क्षमता के बारे में कुछ नहीं बताती है।'

एंटरप्रेन्योर ने स्टूडेंट्स को दूसरों से तुलना करने के बजाय पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सफलता दुनिया के साथ कोई रेस नहीं है, बल्कि एक व्यक्तिगत सफर है। उन्होंने लिखा, 'दुनिया आपको बताएगी कि आपकी रेस दुनिया के साथ है। कोई रेस नहीं है। यह बस आपका अपना रास्ता है।" 2023 में एक ऐसी ही पोस्ट में वारिकू ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं बहुत निराश महसूस कर रहा था। मुझे लगा कि मैं नाकाम हो गया हूं। मैं दो दिन तक रोया। ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया हो। लेकिन पता है क्या? ऐसा नहीं था। मैं आज यहां हूं।'

कौन हैं अंकुर वारिकू?

यूट्यूब पर फाइनेंशियल एडवाइस हो या लाइफ हैक्स, अंकुर वारिकू का नाम काफी पॉपुलर है। अंकुर वारिकू भारत के डिजिटल एजुकेशन और कंटेंट क्रिएशन स्पेस का बड़ा नाम माने जाते हैं। उन्होंने फिजिक्स की पढ़ाई की और अमेरिका में पीएचडी प्रोग्राम भी शुरू किया था, लेकिन बाद में उसे छोड़कर स्टार्टअप दुनिया में कदम रखा। वे Groupon इंडिया के फाउंडिंग CEO रह चुके हैं। बाद में उन्होंने nearbuy.com को भी आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

2019 के बाद उन्होंने कंटेंट क्रिएशन और ऑनलाइन एजुकेशन पर फोकस करना शुरू किया। अपने प्लेटफॉर्म WebVeda के जरिए वह लोगों को पर्सनल फाइनेंस, करियर ग्रोथ, उद्यमिता और लाइफ स्किल्स जैसे विषय आसान भाषा में सिखाने लगे। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। आज उनके यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, X पर करीब 7 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 40 लाख फॉलोअर्स हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।