कौन हैं IAS विकास मरमत? आईआईटी कानपुर से पढ़ाई, 23 की उम्र में UPSC क्रैक, अब बेंगलुरु पब विवाद के बाद हुआ तबादला

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

बेंगलुरु पब विवाद के बाद आंध्र प्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी विकास मरमत सुर्खियों में हैं। IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और JNU से MA करने वाले विकास ने महज 23 की उम्र में UPSC निकाला था।

IAS Vikas Marmat Bengaluru Pub Case
 IAS विकास मरमत का बेंगलुरु पब विवाद (Instagram-@vikas_ias.13)

बेंगलुरु के एक पब में पुलिस अधिकारियों के साथ बहस के वायरल वीडियो के बाद आंध्र प्रदेश कैडर के 2019 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी विकास मरमत सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। इस घटना के बाद उन पर और उनके साथियों पर मामला भी दर्ज किया गया है। आईएएस अधिकारी विकास मर्मत का तबादला कर दिया है। कुप्पम क्षेत्र विकास प्राधिकरण (KADA) के परियोजना निदेशक के पद पर तैनात विकास मर्मत को सामान्य प्रशासन विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

लेकिन विवादों से इतर, एक सिविल सेवक के तौर पर विकास मरमत का शैक्षणिक बैकग्राउंड और यूपीएससी तक पहुंचने का सफर कैसा रहा, आइए जानते हैं। आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद कम उम्र में ही यूपीएससी क्रैक करने वाले विकास मरमत एक अधिकारी होने के साथ-साथ एक लेखक और संगीत प्रेमी भी हैं।

IIT कानपुर और JNU से पढ़ाई

राजस्थान (जयपुर) के रहने वाले विकास मरमत की गिनती देश के होनहार युवाओं में होती है। उनके पिता भी जीएसटी (GST) विभाग में 36 साल की लंबी सेवा के बाद हाल ही में रिटायर हुए हैं।

बीटेक (B.Tech): विकास ने देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT कानपुर (IIT Kanpur) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (B.Tech) की डिग्री हासिल की।

मास्टर्स (MA): आईएएस के रूप में चुने जाने के बाद, साल 2020 में उन्होंने देश की प्रमुख यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से लोक प्रशासन में मास्टर्स (MA) की डिग्री भी पूरी की।

महज 23 वर्ष की उम्र में निकाला UPSC एग्जाम

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद विकास ने सिविल सर्विसेज को अपने करियर के रूप में चुना। कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति के दम पर उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 (UPSC CSE 2018) में ऑल इंडिया 473वीं रैंक (AIR 473) हासिल की और उन्हें 2019 बैच का आंध्र प्रदेश कैडर अलॉट हुआ। महज 23 साल की उम्र में सिविल सेवक बनने वाले विकास ने प्रशासनिक सेवा में कदम रखा।

करियर और पर्सनल लाइफ: लेखक भी हैं विकास मरमत

आईएएस बनने के बाद विकास मरमत ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दी हैं। वह कडापा में असिस्टेंट कलेक्टर, टेक्काली में सब-कलेक्टर और नेल्लोर नगर निगम में कमिश्नर के पद पर रह चुके हैं। वह कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (KADA) में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे और अब उनका तबादला कर दिया गया है।

लेखक और संगीत प्रेमी: प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अलावा विकास मरमत को पढ़ने, लिखने और संगीत का बहुत शौक है। उन्होंने "Where Do You Fall Apart? - Poems of Love, Heartbreak and Hope" नाम से कविताओं की एक किताब भी लिखी है।

उनकी पत्नी प्रिया मीना भी एक सिविल सर्वेंट हैं और 2024 में छठें प्रयास में ऑल इंडिया 833वीं रैंक लाकर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी बनी हैं, जबकि उनकी बहन पेशे से डॉक्टर हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़23 की उम्र में बने IAS, अब बेंगलुरु के पब विवाद में फंसे! कौन हैं विकास मरमत