पुलिस में 495 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, सैलरी 1.12 लाख तक

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अंडमान निकोबार पुलिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 495 पदों पर एसआई, कांस्टेबल, फायरमैन, ड्राइवर समेत कई भर्तियां निकली हैं।

पुलिस में 495 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, सैलरी 1.12 लाख तक

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अंडमान और निकोबार पुलिस ने ग्रुप-बी (नॉन-गजटेड) और ग्रुप-सी के तहत 495 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, फायरमैन, ड्राइवर, रेडियो ऑपरेटर, टेक्नीशियन, फॉलोअर और कई दूसरे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 26 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है, जबकि कई पदों पर 12वीं और ग्रेजुएशन जरूरी है। सब-इंस्पेक्टर और रेडियो ऑपरेटर जैसे पदों के लिए ग्रेजुएशन मांगा गया है। वहीं कांस्टेबल और कई अन्य पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी पदों पर आईटीआई, एनटीसी या एनएसी सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत सबसे ज्यादा पद कांस्टेबल और फायरमैन के हैं। एग्जीक्यूटिव ब्रांच में कांस्टेबल (Executive) के 155 पद निकाले गए हैं। इसके अलावा फायरमैन के 77 पद, रेडियो ऑपरेटर (ASI) के 71 पद और IRBn कांस्टेबल के 29 पद शामिल हैं। इसके अलावा भर्ती में ये पद भी शामिल हैं -

  • सब-इंस्पेक्टर (Executive, PMT, Master, GD
  • कांस्टेबल ड्राइवर
  • रेडियो टेक्नीशियन
  • फायर एंड इमरजेंसी सर्विस स्टाफ
  • मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन
  • कुक, वॉशरमैन, बार्बर, कारपेंटर जैसे फॉलोअर पद

उम्र सीमा में भी मिलेगी छूट

अलग-अलग पदों के हिसाब से उम्र सीमा तय की गई है। ज्यादातर सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है। कई कांस्टेबल पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल है, जबकि कुछ तकनीकी और फॉलोअर पदों के लिए अधिकतम उम्र 33 साल तक रखी गई है।आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट भी मिलेगी। एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की राहत मिलेगी।

महिलाओं और एसटी उम्मीदवारों के लिए राहत

इस भर्ती में आवेदन फीस सिर्फ 100 रुपये रखी गई है। लेकिन महिला उम्मीदवारों और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को फीस नहीं देनी होगी। यानी ये उम्मीदवार मुफ्त में आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को ट्रांजैक्शन स्लिप भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट और एंड्योरेंस टेस्ट यानी PM&ET होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद, हाई जंप और कुछ पदों के लिए तैराकी भी शामिल हो सकती है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। तकनीकी और ड्राइवर पदों के लिए ट्रेड टेस्ट भी होगा। आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी भी मिलेगी। सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए पे लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। कांस्टेबल और टेक्निकल पदों पर 21,700 से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं फॉलोअर और सफाई कर्मचारी जैसे पदों के लिए शुरुआती वेतन 18,000 रुपये से शुरू होगा। इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। कई पद सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। आवेदन करते समय फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। सरकारी कर्मचारी और विभागीय उम्मीदवारों को NOC भी जमा करनी होगी। भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।