अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने देश के नंबर 1 संस्थान से किया MBA , कैसे मिलता है यहां दाखिला, कितनी है फीस
IIM अहमदाबाद से MBA पूरा होने की खुशी में नव्या ने कैंपस की कुछ तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को शेयर किया। इस फोटोज में पिछले दो सालों में एक स्टूडेंट के तौर पर उनकी जिंदगी की झलक मिलती है।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने देश के सर्वेश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद से ब्लेंडेड एमबीए कोर्स पूरा कर लिया है। पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी होने की खुशी में नव्या ने कैंपस की कुछ तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को शेयर किया। इस फोटोज में पिछले दो सालों में एक स्टूडेंट के तौर पर उनकी जिंदगी की यादगार झलक मिलती है। विदेश में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद नव्या ने भारत लौटकर यहीं आगे की पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया था। साल 2024 में उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में से एक आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया था।
देश का नंबर 1 मैनेजमेंट संस्थान है IIM अहमदाबाद
आपको बता दें कि आईआईएम अहमदाबाद देश का नंबर 1 मैनेजमेंट संस्थान है। भारत सरकार की सर्वेश्रेष्ठ संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग में यह कई सालों से टॉप पर आ रहा है। यहां के सामान्य एमबीए कोर्स में सर्वश्रेष्ठ पैकेज 1 करोड़ से ज्यादा का रहता है।
क्लासरूम और कैंपस कॉरिडोर और दोस्तों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए नव्या ने लिखा, 'एक ऐसी जगह जिसने मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया है, मैं उसे कभी वापस नहीं दे सकती।” इस पोस्ट में लेक्चर हॉल के अंदर और IIM अहमदाबाद कैंपस के आसपास की बाहरी जगहों के खूबसूरत पल भी शामिल थे।
एक तस्वीर में नव्या कैंपस ग्राउंड में एक लकड़ी की बेंच पर बैठी दिख रही थीं, उन्होंने ब्लैक टॉप, ऑलिव ग्रीन पैंट और एक खुली सफेद शर्ट पहनी हुई थी। दूसरी तस्वीरों में वह क्लासमेट्स के साथ बातचीत करती और लेक्चर और कैंपस एक्टिविटीज के दौरान समय बिताती दिखीं।
फिल्मों के बजाय एंटरप्रेन्योरशिप को चुना
बच्चन परिवार की नव्या नवेली नंदा से अक्सर फिल्मों की दुनिया में आने के बारे में पूछा जाता रहा है, लेकिन उन्होंने बार-बार यह साफ किया है कि उनकी दिलचस्पी बॉलीवुड की तरफ नहीं है। उनके परिवार से सदी के महानायक अभिताभ, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुके हैं। वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके परिवार की तरफ से एक्टिंग की विरासत को आगे बढ़ाने का कोई दबाव नहीं था और सभी को अपना करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।
फिल्मों के बजाय नव्या ने एंटरप्रेन्योरशिप और बिजनेस स्टडीज पर फोकस किया। नव्या ने अपने पिता निखिल नंदा और मां श्वेता बच्चन नंदा के बताए रास्ते पर चलते हुए एक अलग रास्ता चुना, जिनकी प्रोफेशनल जिंदगी ने शुरू से ही उनकी सोच पर असर डाला।
2024 में लिया था IIM अहमदाबाद में दाखिला
नव्या नवेली नंदा ने 2024 में IIM अहमदाबाद के ब्लेंडेड MBA प्रोग्राम में दाखिला लिया था। यह कोर्स वर्किंग प्रोफेशनल्स और एंटरप्रेन्योर्स के लिए बनाया गया है जो ऑनलाइन क्लासेस को कैंपस सेशंस के साथ जोड़ता है। बीते वर्ष मोजो स्टोरी पर के साथ बात करते हुए नव्या ने बताया था कि लंबे गैप के बाद पढ़ाई में वापस आना आसान नहीं था, उन्होंने प्रोग्राम को चैलेंजिंग और डिमांडिंग बताया, लेकिन यह एक फायदेमंद सीखने का अनुभव भी था।
IIM अहमदाबाद ब्लेंडेड MBA कोर्स: क्या है योग्यता और दाखिले के नियम
IIM अहमदाबाद के ब्लेंडेड MBA कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन के बाद कम से कम तीन साल का फुल-टाइम वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। एप्लिकेंट्स की उम्र भी कम से कम 24 साल होनी चाहिए और उनके पास कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ बैचलर डिग्री, CA, CS, ICWA या इसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।
एडमिशन कई तरीकों से होते हैं। कैंडिडेट पिछले पांच साल के वैलिड CAT, GMAT या GRE स्कोर का इस्तेमाल करके अप्लाई कर सकते हैं। जिनके पास ये स्कोर नहीं हैं, वे IIMA एडमिशन टेस्ट (IAT) दे सकते हैं, जो पूरे भारत और दुबई में सेंटर्स पर होता है।
IAT में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, एनालिटिकल रीजनिंग और वर्बल एप्टीट्यूड के सेक्शन शामिल हैं। एग्जाम 90 मिनट का होता है और इसमें 45 सवाल होते हैं।
प्रोग्राम फीस और रिजर्वेशन पॉलिसी
IIM अहमदाबाद वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ब्लेंडेड MBA कोर्स की प्रोग्राम फीस 20 लाख रुपये है। इस रकम में ट्रैवल, कैंपस मॉड्यूल के दौरान रहने की जगह या इंटरनेशनल इमर्शन का खर्च शामिल नहीं है। फीस प्रोग्राम के दौरान इंस्टॉलमेंट में दी जाती है। संस्थान भारत सरकार की आरक्षण नीति का भी पालन करता है, जिसमें निर्धारित संख्या के अनुसार एनसी-ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए सीटें आरक्षित हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


