इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए इसी सप्ताह से होगी काउंसिलिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसिलिंग इसी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश प्रकोष्ठ मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गया है

Allahabad University
Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसिलिंग इसी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश प्रकोष्ठ मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गया है। उम्मीद है कि 25 जुलाई के बाद से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय में स्नातक के करीब 15 प्रकार के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए लगभग 48 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं। अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके लिए पहले अभ्यर्थियों के पंजीकरण और आवेदन में दर्ज विवरण का सत्यापन किया जाएगा। वहीं उर्दू विभाग ने सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए उर्दू कोटे के तहत बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी विभाग से फॉर्म प्राप्त कर संबंधित दस्तावेजों के साथ एक सप्ताह के भीतर विभागीय कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में पीजी प्रथम वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रवेश शुरू है। बीए और बीकॉम में सीयूईटी में शामिल नहीं हो सकी छात्राओं के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। वहीं, बीएएलएलबी में दाखिले के लिए सीयूईटी अनिवार्य है।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में परास्नातक में दाखिले के लिए मंगलवार का कटऑफ जारी कर दिया गया है। अर्थशास्त्र में 75, प्राचीन इतिहास में 100, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में 100, हिंदी में 125, राजनीति विज्ञान में 150, समाजशास्त्र और अंग्रेजी में 100 तथा एमकॉम में 115 अंक और अधिक वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

पीजी दाखिले के लिए नौ विभागों का कटऑफ जारी

इविवि में पीजी प्रवेश 2026-27 के लिए नौ विभागों ने चौथी और पांचवीं कटऑफ सूची जारी कर दी है। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की चौथी कटऑफ में ओबीसी के लिए 172, एससी के लिए 146 और यूनिवर्सिटी वार्ड के लिए 92 अंक तय किए गए हैं। काउंसिलिंग 21 से 23 जुलाई तक होगी। भौतिकी की पांचवीं कटऑफ में एससी वर्ग के लिए 22 अंक और अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। पंजीकरण 21 और 22 जुलाई को दोपहर दो बजे तक और सत्यापन व फीस जमा 22 जुलाई को शाम पांच बजे तक होगा। संस्कृत की संशोधित चौथी कटऑफ में ईडब्ल्यूएस 129, ओबीसी 95 और एससी 18 अंक है। अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, एमसीए, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, समाजशास्त्र, गणित की भी कटऑफ जारी कर दी गई है।

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने भी नया कटऑफ जारी किया

प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी दिया गया है। कॉलेज में प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, एमकॉम, गणित, भौतिक विज्ञान और एलएलएम में प्रवेश होगा।

जगत तारन गर्ल्स कॉलेज में काउंसिलिंग 24 को

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एमए भूगोल में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पीजीएटी-2026 में 140 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली अनारक्षित वर्ग की छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी। वहीं एससी और एसटी वर्ग की सभी छात्राएं काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।