Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन की होड़, BA LLB की एक सीट पर 13 दावेदार
Allahabad University Admission: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले के लिए दौड़ तेज हो गई है। BA LLB की एक सीट पर 13 से अधिक दावेदार हैं।

Allahabad University UG Admission 2026: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) और उससे संबद्ध कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे यह साफ दर्शाते हैं कि इस बार कैंपस में एंट्री पाना छात्रों के लिए कड़ा मुकाबला होने वाला है। इस साल यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी (BA LLB Honors) कोर्स के लिए सबसे भीषण प्रतियोगिता देखने को मिल रही है।
बीएएलएलबी की एक सीट पर 13 दावेदार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी (ऑनर्स) की कुल 480 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीमित सीटों के सापेक्ष इस बार कुल 6,361 अभ्यर्थियों ने पूरा शुल्क जमा करके अपना पंजीकरण कराया है। तो इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए एक सीट पर 13 से अधिक उम्मीदवार लाइन में खड़े हैं। यह आंकड़ा बताता है कि लॉ की पढ़ाई के लिए छात्रों में कितना जबरदस्त क्रेज है।
बीए और बीएससी में भी रिकॉर्ड आवेदन
नए शैक्षिक सत्र में कुल 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय को 47,691 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने शुल्क जमा कर अपनी दावेदारी पक्की की है। इसके अलावा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के लिए भी 319 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है।
अगर पारंपरिक कोर्स की बात करें, तो बीए (NEP) में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा 14,378 छात्रों ने रुचि दिखाई है। इसके बाद बीएससी बायो (B.Sc Bio) में 7,564 और बीकॉम (B.Com) में 6,432 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं बीएससी गणित (B.Sc Maths) के लिए 5,136 और बीसीए (BCA) के लिए 2,519 आवेदन आए हैं। प्रोफेशनल और विशेष पाठ्यक्रमों में भी छात्रों का उत्साह कम नहीं है; इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में 2,648 पंजीकरण हुए हैं, जबकि बीवोक फूड प्रोसेसिंग में 660, बीएफए में 572, बीवोक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में 461 और बीए मीडिया स्टडीज में 379 आवेदन जमा हुए हैं।
35 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से पहुंचे छात्र
इस साल इलाहाबाद विश्वविद्यालय का आकर्षण केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक मिनी इंडिया का रूप ले चुका है। इस वर्ष देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है। सुदूर लद्दाख से 21 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से 6 छात्रों ने आवेदन किया है। नॉर्थ ईस्ट (पूर्वोत्तर) के छह राज्यों से 150 से अधिक और दक्षिणी राज्यों से 650 से अधिक छात्र आ रहे हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों से आते बच्चों के इस बदलते प्रोफाइल को देखते हुए, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई विषयों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं भी बढ़ा दी हैं। अब प्रशासन मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ तैयार करने में जुट गया है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


