इलाहाबाद विश्वविद्यालय PG प्रवेश परीक्षा के लिए 29008 आवेदन, ऑफलाइन से अधिक ऑनलाइन देंगे एग्जाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजीएटी-2026 (स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा) के लिए इस बार कुल 29008 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि इस बार छात्रों के बीच ऑनलाइन परीक्षा देने का क्रेज है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय PG प्रवेश परीक्षा के लिए 29008 आवेदन, ऑफलाइन से अधिक ऑनलाइन देंगे एग्जाम

अगर आप इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए आवेदन किए हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजीएटी-2026 (स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा) के लिए इस बार कुल 29008 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि इस बार छात्रों के बीच ऑनलाइन परीक्षा देने का क्रेज है। क्योंकि ऑनलाइन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ऑफलाइन परीक्षा देने वालों से अधिक है। 15,344 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुना है, जबकि 13,664 उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में परीक्षा देंगे।

कब से होंगे एग्जाम

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पीजी, प्रोफेशनल और लॉ (विधि) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 15 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:10 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:40 बजे तक चलेगी।

15 जून किस कोर्स के लिए होंगे आवेदन

पीजीएटी-2026 के तहत 15 जून को कई पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें एमसीए, विभिन्न एमएससी पाठ्यक्रम, एमवोक मीडिया स्टडीज, एमएफए, एमए महिला अध्ययन, एमएड, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज, एमए गांधी विचार एवं शांति अध्ययन, एमए थिएटर एंड फिल्म, बीएड और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। इन परीक्षाओं के लिए कुल 1,985 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।

16 जून को एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमबीए, एमबीए-आरडी, एमएससी टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइनिंग, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमए मास कम्युनिकेशन और एमएससी डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी की ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस दिन कुल 1,988 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, 17 जून को एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

वहीं, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बताया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और परीक्षा संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवश्यक विवरण उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

किन शहरों में होंगे एग्जाम

परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यम में होगी। वहीं भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुअनंतपुरम में ऑनलाइन परीक्षा होगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।