Hindi Newsकरियर न्यूज़Allahabad University NEP-Based UG First Semester Exams Begin Today, 10,000 Candidates Participating
Allahabad University Exam: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी चार वर्षीय स्नातक परीक्षा आज से शुरू, करीब 10 हजार छात्र होंगे शामिल

Allahabad University Exam: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी चार वर्षीय स्नातक परीक्षा आज से शुरू, करीब 10 हजार छात्र होंगे शामिल

संक्षेप:

Allahabad University Exam 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं।

Dec 08, 2025 06:34 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

Allahabad University UG Exam 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय परिसर और 11 संघटक कॉलेजों में लगभग 10 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। मेजर विषय की परीक्षा अलग व्यवस्था के तहत कराई जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश वर्जित रहेगा और परीक्षा समाप्ति से 30 मिनट पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कहीं और रोल नंबर या कोई निशान बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रश्न पत्र पर किसी भी प्रकार की लिखावट को अनुचित साधन (यूएफएम) माना जाएगा।

दिव्यांग परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय

दिव्यांग परीक्षार्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा लोकोमोटर डिसएबिलिटी और सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित अभ्यर्थियों को, जिनका लिखने वाला हाथ कम से कम 40% प्रभावित है। प्रतिघंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को बड़े अक्षरों (मैग्नीफाइड फॉन्ट) में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही उन्हें भी प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। स्क्राइब लेने वाले अभ्यर्थी को मैग्नीफाइड फॉन्ट की सुविधा नहीं मिलेगी। स्क्राइब उसी स्तर का परीक्षार्थी नहीं होना चाहिए, अन्यथा दोनों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।

24 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित

इविवि में आठ दिसंबर से संचालित हो रही स्नातक व विधि पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते कला संकाय व विधि संकाय की कक्षाएं 24 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से 23 तक चलेंगी। एलएलबी (आनर्स), बीए एलएलबी (आनर्स) और एलएलएम की परीक्षाएं पांच से 23 दिसंबर के बीच होंगी। इसी कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।