इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू किए 54 नए कोर्स, MA हिंदी प्रवेश की पहली कटऑफ लिस्ट भी जारी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों के लिए 54 नए मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स शुरू किए हैं। इसके साथ ही सत्र 2026-27 के लिए एमए हिंदी प्रवेश की पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है।

Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत छात्रों के लिए 54 मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को अपने मुख्य विषय के अलावा अन्य क्षेत्रों का ज्ञान देना, नई तकनीकों से परिचित कराना और रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करना है। इन कोर्सों में रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस, ग्रामीण विकास, न्यूक्लियर एनर्जी, क्लाइमेट चेंज, भारत की विदेश नीति, ई-गवर्नेंस, पब्लिक पॉलिसी, करियर प्लानिंग, आयकर रिटर्न फाइलिंग, फिल्म दर्शन, टेक्नोलॉजी की नैतिकता, वेदिक गणित, भारतीय अर्थव्यवस्था, लोककला, पर्यटन, गांधीवादी विचार, संस्कृत, हिंदी और दर्शन जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग और केंद्र इन कोर्सों का संचालन करेंगे। अधिकांश पाठ्यक्रमों की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, मैटेरियल्स फॉर इम्प्लांट्स, बेसिक्स ऑफ एटमॉस्फेरिक साइंस और इंट्रोडक्शन टू ओशन साइंस जैसे कुछ कोर्स निशुल्क होंगे। रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तथा पार्टिसिपेटरी रूरल एंड टाउन प्लानिंग जैसे कोर्सों की फीस 1000 रुपये रखी गई है।

विश्वविद्यालय का मानना है कि बहुविषयक शिक्षा से छात्रों की रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार की समझ विकसित होगी। ये एमडीसी कोर्स छात्रों को अपने विषय के साथ अन्य क्षेत्रों की समझ भी देंगे। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, साथ ही वे समकालीन सामाजिक और वैश्विक चुनौतियों को समझने में भी अधिक सक्षम बन सकेंगे।

कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएससी (गणित व बायो), बीबीए, बीकॉम, बीसीए और बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) में सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं, बीएससी (कृषि) और एमएससी (कृषि) में प्रवेश 20 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन पत्र 15 जुलाई तक महाविद्यालय काउंटर पर जमा किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमए हिंदी प्रवेश की पहली कटऑफ जारी

इविवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए (हिंदी) में प्रवेश की पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है। सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए कटऑफ 162 और उससे अधिक अंक निर्धारित की गई है। ओबीसी वर्ग के लिए 148, एससी के लिए 124, एसटी के लिए 66 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 138 और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 12 और 13 जुलाई को संबंधित विभाग में आयोजित की जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू किए 54 नए कोर्स, MA हिंदी पहली कटऑफ लिस्ट जारी