Hindi Newsकरियर न्यूज़Allahabad University Admissions 2026: CUET-UG Mandatory for All UG Courses, Register by Jan 30
Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए CUET अनिवार्य, 30 जनवरी तक स्नातक के लिए करें आवेदन

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए CUET अनिवार्य, 30 जनवरी तक स्नातक के लिए करें आवेदन

संक्षेप:

Allahabad University Admissions 2026: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी-यूजी-2026 के लिए पंजीकरण तीन से 30 जनवरी तक किए जा सकेंगे।

Jan 05, 2026 07:07 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

Allahabad University Admissions 2026: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक (यूजी) के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी-2026) के माध्यम से होगा। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के सभी संघटक महाविद्यालयों पर भी लागू रहेगी।

कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने बताया कि यह निर्णय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। सभी स्नातक पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित होंगे। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि जो अभ्यर्थी वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं या उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनके लिए सीयूईटी-यूजी-2026 में पंजीकरण कर सकते हैं।

आवेदन के समय एनटीए की वेबसाइट पर विश्वविद्यालय विकल्प में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद’ का चयन करना होगा। सीयूईटी-यूजी-2026 के लिए पंजीकरण तीन से 30 जनवरी तक किए जा सकेंगे, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदन में संशोधन के लिए दो से चार फरवरी तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। परीक्षा संभावित रूप से 11 से 31 मई के बीच कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी।

पांच विषयों का कर सकेंगे चयन

प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थी भाषा, सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम पांच विषयों का चयन कर सकेंगे। इविवि में प्रवेश के लिए भाषा विषय (हिंदी या अंग्रेजी) तथा सामान्य योग्यता परीक्षा अनिवार्य होगी। मेरिट सूची भाषा, सामान्य योग्यता और डोमेन विषयों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।

प्रत्येक प्रश्नपत्र में होंगे 50 अनिवार्य प्रश्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो प्रत्येक प्रश्नपत्र में 50 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जिनके लिए समय सीमा एक घंटा निर्धारित है। सही उत्तर पर 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। विवि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीयूईटी स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;