AU Admission 2026 : 4 वर्षीय बीएड में प्रवेश को पहला कटऑफ जारी, राज्य विश्वविद्यालय में काउंसलिंग आज से

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में बीसीए का पहला कटऑफ जारी हुआ है। इसमें अनारक्षित 476, ईडब्ल्यूएस 444, ओबीसी 426, एससी 377 और एसटी 298 अंक या इससे अधिक पर प्रवेश मिलेगा

Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एडमिशन 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में चार वर्षीय बीए-बीएड (इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम) में प्रवेश के लिए प्रथम कटऑफ मेरिट जारी कर दी है। अनारक्षित वर्ग के 369 या इससे अधिक और एसटी के लिए 259 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी शनिवार को दोपहर 12 बजे से शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई शाम 5:59 बजे तक है। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग, सीट आवंटन और शुल्क जमा करने से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर देखने को मिलेगी।

इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज का भी पहला कट ऑफ

इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में बीसीए का पहला कटऑफ जारी हुआ है। इसमें अनारक्षित 476, ईडब्ल्यूएस 444, ओबीसी 426, एससी 377 और एसटी 298 अंक या इससे अधिक पर प्रवेश मिलेगा। शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 24 से 26 जुलाई शाम सात बजे तक है।

बीवोक मीडिया प्रोडक्शन में अनारक्षित 387.56, ईडब्ल्यूएस 364.01, ओबीसी 342.80 और एससी 286.99 अंक कटऑफ है। बीए मीडिया स्टडीज में अनारक्षित 455.12, ईडब्ल्यूएस 396.69, ओबीसी 384.82, एससी 296.38 और एसटी 246.87 अंक कटऑफ है। वहीं बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी के दूसरे कटऑफ में अनारक्षित 457.21, ईडब्ल्यूएस 416.55, ओबीसी 410.64, एससी 380.31 और एसटी 279.81 अंक निर्धारित किए गए हैं।

राज्य विश्वविद्यालय में काउंसलिंग आज से

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया 25 से 30 जुलाई तक नैनी परिसर के एकेडमिक ब्लॉक-ए में सुबह 10 बजे से होगी। 25 को आईपीएम (बीबीए) व एमबीए व एमबीए के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।

डवलपमेंट स्टडीज में काउंसिलिंग 27 तक

इविवि के सेंटर फॉर डवलपमेंट स्टडीज में पीजी 2026 प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की तिथि बढ़ा कर 27 जुलाई कर दी गई है। वहीं संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग में एमए व एमपीए (गायन, सितार और तबला) में प्रवेश लेने वाले छात्रों के मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 27 जुलाई को होगा।

संस्कृत में भौतिक सत्यापन 28 जुलाई तक

प्रयागराज। इविवि संस्कृत विषय में ऑनलाइन शुल्क जमा कर चुके जिन छात्रों ने अभी तक प्रवेश-प्रपत्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, वे 28 जुलाई तक दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे के बीच संस्कृत, पालि, प्राकृत एवं प्राच्य भाषा विभाग के पुस्तकालय में मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन करा सकते हैं। छात्रों को स्वप्रमाणित प्रतियां भी जमा करनी होंगी।

शिक्षकों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। अब किसी भी शिक्षक को प्रस्तावित छुट्टी शुरू होने की तारीख से कम से कम एक माह पहले आवेदन करना होगा। मातृत्व अवकाश और चाइल्ड केयर लीव के लिए कुलपति की पूर्व अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व स्वीकृति के कोई भी शिक्षक मातृत्व या चाइल्ड केयर लीव पर नहीं जा सकेगा। नई व्यवस्था के तहत ड्यूटी लीव, अर्जित अवकाश, कम्यूटेड लीव, पितृत्व अवकाश, हाफ पे लीव, पासपोर्ट के लिए एनओसी, रिफ्रेशर कोर्स, रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स, फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम से संबंधित आवेदन निर्धारित माध्यम से भेजे जाएंगे।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़AU : 4 वर्षीय बीएड में प्रवेश को पहला कटऑफ जारी, 27 जुलाई तक जमा करें शुल्क