AKTU Paper Leak: एकेटीयू बीटेक का पेपर लीक, व्हाट्सएप ग्रुप्स पर हुआ पेपर वायरल; परीक्षा निरस्त होना तय
AKTU Paper Leak: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं में बीते गुरुवार को पेपर लीक हुआ था। इस गंभीर चूक के बाद अब छठे सेमेस्टर की इस परीक्षा का निरस्त होना तय माना जा रहा है।

AKTU Paper Leak: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं में बीते गुरुवार को पेपर लीक हुआ था। बीटेक छठे सेमेस्टर के ‘कंप्यूटर नेटवर्क’ विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले ही लीक हो गया था, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नोएडा के एक प्रतिष्ठित परीक्षा केंद्र के लॉगिन आईडी और पासवर्ड (क्रिडेंशियल्स) का इस्तेमाल कर पेपर डाउनलोड किया गया और व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुपों पर वायरल कर दिया गया।
इस गंभीर चूक के बाद अब छठे सेमेस्टर की इस परीक्षा का निरस्त होना तय माना जा रहा है। मामला तब खुला जब गाजियाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान एक छात्र अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। नोएडा के जिस कॉलेज की भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है उस कॉलेज के कम्प्यूटर, सीसीटीवी फुटेज सीज कर दिए गए हैं।
जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट:
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में जांच समिति गठित कर दी। समिति ने रिपोर्ट भी दे दी है। जिस कॉलेज के क्रिडेंशियल्स का इस्तेमाल कर पेपर डाउनलोड किया गया, उसकी ओर से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। विश्वविद्यालय अब यह पता लगाने में जुटा है कि क्रिडेंशल कैसे लीक हुए और किसकी भूमिका रही। पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद बीटेक कम्प्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर के कम्प्यूटर नेटवर्क विषय की परीक्षा निरस्त होना तय है। यह परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जा सकती है।
दो कॉलेजों के सोशल मीडिया ग्रुप्स में पहुंचा था पेपर
गाजियाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर छात्र को निरीक्षकों ने पकड़ा। छात्र के पास उत्तर बिल्कुल उसी क्रम में लिखे थे जिस क्रम में प्रश्नपत्र में सवाल पूछे गए थे। तत्काल शुरू हुई प्राथमिक जांच में पता चला कि दोपहर करीब 1:35 बजे (परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले) ही पेपर कुछ छात्रों और कॉलेज समूहों तक पहुंच चुका था। बताया जा रहा है कि दो कॉलेजों के व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुपों में प्रश्नपत्र वायरल हुआ था।
परीक्षा केंद्र पर लग सकता है बड़ा आर्थिक दंड
बीटेक छठे सेमेस्टर का प्रश्न पत्र जिस कॉलेज के क्रिडेंशियल्स से लीक हुआ है, नोएडा के उस कॉलेज पर जांच समिति की रिपोर्ट के बाद आर्थिक दण्ड लगाया जा सकता है। समिति पेपर रद् की सिफारिश भी कर सकती है।
परीक्षा में तैनात शामिल सभी के मोबाइल जांचे जाएं
मामले में नोएडा के जिस परीक्षा केंद्र के क्रिडेंशियल्स से पेपर लीक हुआ, उस कॉलेज के सभी लोगों के मोबाइल खंगाले गए। साइबर सेल की जांच, विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र ऑनलाइन डाउनलोड किए जाते हैं और प्रत्येक कॉलेज को अलग लॉगिन आईडी और पासवर्ड (क्रिडेंशियल्स) उपलब्ध कराया जाता है। विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। अब परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों को प्रतिदिन पासवर्ड रीसेट करना होगा। अनाधिकृत व्यक्ति तक लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जानकारी न पहुंचे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


