AKTU : एकेटीयू में शुरू होगा ऑनलाइन BBA और MBA कोर्स, मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर में मौके
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षिक सत्र से ऑनलाइन माध्यम से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षिक सत्र से ऑनलाइन माध्यम से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके मद्देनजर प्राविधिक विश्वविद्यालय ने योजना बनाना आरंभ कर दिया है। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन कोर्सेज की मांग बढ़ती जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन कोर्स प्रारंभ करने की तैयारी कर ली है।
प्रथम चरण में आगामी सत्र से स्नातक स्तर पर ऑनलाइन बीबीए और परास्नातक स्तर पर एमबीए कोर्स शुरू किए जाएंगे। आगामी महीनों में विद्या परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों को रखा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने पर कोर्स को शुरू किया जा सकेगा। कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन एमबीए पाठ्यक्रम को सभी विधाओं मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर आदि में शुरू किया जाएगा।
स्पेस टेक्नोलॉजी के साथ क्वांटम कंप्यूटिंग में दक्ष होंगे बीटेक छात्र
कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि आगामी सत्र से बीटेक छात्र स्पेस टेक्नोलॉजी और क्वांटम कंप्यूटिंग का भी कोर्स कर सकेंगे। जिसकी पाठ्यचर्या तैयार की जा रही है। यह कोर्स 18 क्रेडिट का होगा, जिसे माइनर डिग्री प्रोग्राम के रूप में शुरू किया जाएगा। हालांकि बीटेक छात्र इसे वैकल्पिक तौर पर कर सकेंगे।
एनआईआरएफ, क्यू एस वर्ल्ड के लिए तैयार
कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय का कहना है कि एकेटीयू ने पहली बार एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसके तहत विवि स्तर पर जो नैक टीम गठित की गई थी, उसमें दो-तीन बदलाव कर उसे ही एनआईआरएफ के लिए लगा दिया गया है। जिससे बीते तीन वर्षों में शोध, प्लेसमेंट समेत अन्य कार्यों को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




