5 साल की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, डीयू से की पढ़ाई, फिर ऐसे यूपीएससी क्रैक कर IAS बने अजीत कुमार यादव

लाइव हिन्दुस्तान
share

अजीत कुमार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं। अजीत जन्‍म से दृष्टिहीन नहीं थे। बल्कि पांच साल की उम्र में उन्‍हें डायरिया हो गया था। इसके बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ी कि उनकी आंखों की रोशनी ही चली गई लेकिन अजीत ने अपनी इस कमजोरी को कभी बाधा नहीं बनने दिया।

ajit kumar yadav ias lost eyesight at age five studied at du cracked upsc
आईएएस अजीत कुमार की सक्सेस स्टोरी

यूपीएससी परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। कई इसमें जल्दी सफल हो जाते हैं, तो किसी को देर से सफलता हासिल होती है। कहते हैं कि अगर इरादे पक्‍के हों तो किसी भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी है आईएएस अफसर अजीत कुमार की, जो वर्तमान में चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्‍नर पद पर कार्यरत हैं। इनकी सक्सेस स्टोरी कमाल की है।

2009 बैच के आईएएस ऑफिसर

दरअसल, वो एक दृष्टिहीन 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी इसे अपने मंजिल के आगे रुकावट नहीं बनने दिया। हालांकि उनकी लड़ाई केवल अपनी शारीरिक अक्षमता से नहीं थीं, बल्‍कि उनकी लड़ाई थी सरकारी सिस्‍टम से। जी हां, अजीत ने यूपीसससी ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में 208वीं रैंक हासिल की थी लेकिन फिर भी उन्‍हें सिविल सेवा में कोई पद न देकर भारतीय रेलवे में बतौर अधिकारी पद की पेशकश की गई।

लेकिन अजीत कुमार को अपनी अक्षमता की वजह से मिलने वाला ये पद मंजूर नहीं था। इसलिए उन्‍होंने इस पद को स्‍वीकार करने से मना कर दिया था। साथ ही सिस्‍टम के इस भेदभाव के खिलाफ जाकर उन्‍होंने लड़ाई लड़ी। आखिरकार उन्हें बाद में सफलता मिली और उन्‍हें IAS का पद ऑफर किया गया।

कौन हैं आईएएस अजीत कुमार

अजीत कुमार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं। अजीत जन्‍म से दृष्टिहीन नहीं थे। बल्कि पांच साल की उम्र में उन्‍हें डायरिया हो गया था। इसके बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ी कि उनकी आंखों की रोशनी ही चली गई लेकिन अजीत ने अपनी इस कमजोरी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने 2003 से 2007 तक चार साल गांव में अध्यापन का काम किया।

पढ़ाई-लिखाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत ने पूसा रोड के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में प्रवेश लिया। यहां से उन्होंने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। यहां से ग्रेजुएशन के बाद एमए में जूनियर रिसर्च स्कॉलरशिप हासिल हुई। इसके बाद उन्हें डीयू के श्यामलाल कॉलेज में भी पढ़ाने का मौका मिला। लेकिन इसके बाद उनका रुझान यूपीएससी की तरफ गया।

यहां से मिली थी प्रेरणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत एक इंटरव्‍यू में कहते हैं कि साल 2005 में एक कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को यह कहते हुए सुना कि IAS के दरवाजे दृष्टिहीन नागरिकों के लिए भी खोले जाने चाहिए। यही से उन्होंने आईएएस बनने की ठान ली। इसके बाद से उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की।

208वीं रैंक फिर ऐसे बनें आईएएस

अपनी मेहनत की दम पर अजीत कुमार ने 2008 में सीएसई की परीक्षा में 208 वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद उन्हें भारतीय रेलवे में कार्मिक सेवा का पद मिला। बता दें कि वे IAS पद पाने की उम्मीद कर रहे थे। आखिर उनका मामला केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में पहुंच गया। एक लंबी लड़ाई के बाद साल 2010 में उनके पक्ष में फैसला सुनाया गया। प्राधिकरण ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को आठ सप्ताह के भीतर उनके रैंक के मुताबिक पद ऑफर करने के निर्देश दिए। 14 फरवरी, 2012 को आखिरकार उनका कॉल लेटर आ गया।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़5 साल की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, डीयू से की पढ़ाई, फिर ऐसे बने IAS