PCS समेत 34 सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में फेल, नहीं मानी हार; 35वें प्रयास में UPSC क्रैक कर बने अधिकारी
साल 2018 में अजय अपनी मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के अंतिम साल में थे। इस दौरान जहां उनके दोस्तों की नौकरी लग रही थी, तो दूसरी तरफ इनके मन में था, कि वे दूसरे कामों के लिए बने हैं।

सरकारी नौकरी का क्रेज भी बहुत है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो सरकारी नौकरी पाने के जिद में कई चुनौतियों का सामना करते हैं। साथ ही बार-बार असफलताओं से भी रूबरू होना पड़ता है। लेकिन जिद और जुनून के आगे कठिन से कठिन चुनौतियां भी बौना साबित हो जाती है। हालांकि कई लोग 10 से 15 बार मिली असफलाओं के बाद पीछा छोड़ देते हैं, या सरकारी नौकरी की आस पर पूर्णविराम लगा देते हैं। लेकिन यूपी के रहने वाले वाले अजय प्रताप की कहानी काफी अलग और दिलचस्प है। क्योंकि इन्हें असफलाएं नहीं तोड़ पाई, यही वजह है कि आज उनकी कहानी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है। 34 सरकारी परीक्षाओं में फेल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, आखिरकार उनकी मेहनत और सब्र ने रंग दिखलाया और यूपीएससी सीएपीएफ की परीक्षा क्रैक कर अफसर बन गए। यह संभव हो पाया है 35वें प्रयास में। ऐसे में उनकी कहानी सिर्फ नौकरी पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कहानी संघर्ष, मेहनत, जुनून और जिद की है। चलिए आज हम आपको सक्सेस स्टोरी में अजय प्रताप की कहानी बताते हैं।
कौन हैं अजय प्रताप सिंह
बता दें कि अजय प्रताप सिंह यूपी के आगरा जिले के निवासी हैं। उन्होंने जोशटॉक के वीडियो के जरिए अपनी कहानी शेयर की है। वो वीडियो में बताते हैं कि सरकारी नौकरी पाने की कहानी की शुरुआत तब हुई जब वो कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। ये साल था 2018 और अजय अपनी मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के अंतिम साल में थे। इस दौरान जहां उनके दोस्तों की नौकरी लग रही थी, तो दूसरी तरफ इनके मन में था, कि वे दूसरे कामों के लिए बने हैं। वो बताते हैं कि इनके मन में हलचल रही थी कि क्या वो किसी और जगह के लिए बने हुए हैं। बस इस वक्त उन्होंने IAS बनने का सपना देखा।
इंजीनियरिंग छोड़ सरकारी नौकरी की तलाश
इसी फैसले ने अजय प्रताप सिंह की जिंदगी में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने कॉलेज प्लेसमेंट ठुकराकर दिल्ली का रुख किया, जिससे वह अपनी तैयारी कर सकें और आगे सफलता पाकर देश की प्रतिष्ठित सेवा में शामिल हो सकें। लेकिन अजय के लिए यूपीएससी की राह आसान नहीं था। उन्होंने असफलताओं का लंबा सिलसिला देखा। UPSC, UPPSC, MPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं सहित वह 34 बार फेल हुए।
करीब से चूके, मगर नहीं मानी है हार
वो बताते हैं कि एक समय ऐसा भी आया जब वह उत्तर प्रदेश (SI) के फिजिकल में केवल 1.5 सेंटीमीटर हाइट कम होने के कारण बाहर हो गए थे। ये असफलताएं किसी को तोड़ने के लिए काफी थीं लेकिन अजय ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा और अपनी तैयारी करने की रणनीति में बदलाव किया। उन्होंने UPSC के साथ अन्य सरकारी परीक्षाओं पर ध्यान दिया। दिल्ली में रहकर उन्होंने लगातार अपना एनालिसिस किया, आंसर राइंटिंग और टाइम मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया।
माता-पिता बने ऊर्जा का सोर्स
अजय ने बताया कि उनकी मां एक सरकारी अस्पताल में नर्स हैं। एक बार उन्हें प्रशासनिक कार्यों में आई समस्याओं के कारण रोते हुए देखा, तो उन्हें बुरा लगा और उन्होंने ठान लिया था कि वह एक दिन अफसर जरूर बनेंगे। पिता जी ने भी उनका खूब हौसला बढ़ाया। एक बार CAPF असिस्टेंट कमांडेंट के फिजिकल में रस्सी चढ़ने से चूक गए। इस असफलता के बाद वो बहुत निराश हुए। तब पिता जी ने ढांढस बांधा और उन्हें आगे तैयारी को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
7 साल बाद 35वें प्रयास में बनें असिस्टेंट कमांडेट
संघर्ष करते हुए अजय के कब 7 साल निकल गए, शायद इस बात का अंदाजा वही लगा सकते हैं। 7 साल संघर्ष के बार आखिराकर अजय की मेहनत रंग लगाई। 34 असफलताओं के बाद उन्होंने हार नहीं मानी थी। आखिरकार, 35वें प्रयास में उन्होंने 392 रैंक हासिल करके CAPF असिस्टेंट कमांडेट बनकर 7 साल की तपस्या पूरी की। ऐसे में आज उनकी कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो कुछ असफलातों से ही हार मान लेते हैं।

