AISSEE Answer Key OUT, Link : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आंसर-की जारी, रिजल्ट कब तक, जानें पासिंग मार्क्स

Feb 12, 2026 09:45 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

AISSEE Answer Key OUT : एनटीए ने एआईएसएसईई 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। परीक्षार्थी exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

AISSEE Answer Key OUT, Link : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आंसर-की जारी, रिजल्ट कब तक, जानें पासिंग मार्क्स

AISSEE Answer Key OUT : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (छठी और नौवीं) (एआईएसएसईई)-2026 की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। परीक्षार्थी exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट देखकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी को किसी आंसर को लेकर आपत्ति है तो वह प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान कर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। एआईएसएसईई 2026 परीक्षा 18 जनवरी को देशभर के 464 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में होगी। आंसर-की वेबसाइट पर 14 फरवरी तक उपलब्ध है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि भी 14 फरवरी ही है। यदि रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर आपत्ति है तो 100 रुपये का भुगतान कर उस पर भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 14 फरवरी 2026 के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार होंगी। अंतिम निर्णय विशेषज्ञों का होगा और वही मान्य होगा।

बिना शुल्क के कोई चुनौती स्वीकार नहीं होगी। विशेषज्ञों की समिति द्वारा सत्यापन किया जाएगा। सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी संशोधित की जाएगी। अंतिम संशोधित आंसर की के आधार पर परिणाम घोषित होगा। किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से चुनौती स्वीकार/अस्वीकार की सूचना नहीं दी जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद आंसर की से संबंधित कोई शिकायत स्वीकार नहीं होगी।

पासिंग मार्क्स

दोनों कक्षाओं के एंट्रेंस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स - छात्र के हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स आना जरूरी है। एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए यह शर्त नहीं है।

रिजल्ट कब तक

नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट परीक्षा के चार से छह सप्ताह के बाद आएगा। यानी फरवरी अंत में किसी भी दिन रिजल्ट जारी हो सकता है।

एआईएसएसईई से कहां कहां होगा दाखिला

एआईएसएसईई 2026 से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सभी नए मंजूरी प्राप्त 69 सैनिक स्कूलों में और स्वीकृत 19 नए सैनिक स्कूलों (जो शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में कक्षा 9 तक पहुंच गए हैं) की कक्षा 9 में दाखिला होगा।

नए सैनिक स्कूलों में 2 कैटेगरी में होगा दाखिला

कक्षा 6

कैटेगरी ए 40 प्रतिशत रूट

- लड़कियों के लिए प्रवेश खुला है। आयु मानदंड लड़कों के समान ही हैं। अभ्यर्थी संबंधित न्यू सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर लड़कियों के लिए सीटों की उपलब्धता की जाँच कर सकते हैं।

श्रेणी 'बी' (60 फीसदी रूट)

- लड़कियों के लिए प्रवेश खुला है; आयु मानदंड लड़कों के समान ही हैं। उम्मीदवारों को संबंधित न्यू सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर लड़कियों के लिए सीटों की उपलब्धता की जांच करनी चाहिए।

- उम्मीदवारों को उस स्वीकृत न्यू सैनिक स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए जहां वे प्रवेश लेना चाहते हैं और 31 मार्च, 2026 तक कक्षा 5 उत्तीर्ण या उसमें उपस्थित होना चाहिए।

कक्षा 9 में दाखिला (19 न्यू सैनिक स्कूल)

कैटेगरी ए (40 फीसदी वाला रूट)

- 19 न्यू सैनिक स्कूलों में प्रवेश केवल उन लड़कों और लड़कियों के लिए है जिन्होंने सैनिक स्कूल वर्टिकल में कक्षा 8 उत्तीर्ण की है।

- प्रवेश प्रारंभिक अनुमानित रिक्तियों के 40 फीसदी रूट और बाद में निकाली गई रिक्तियों के तहत न भरी गई शेष रिक्तियों तक ही सीमित है।

- प्रवेश के समय उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कैटेगरी बी (60 फीसदी रूट )

- 19 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश केवल उन लड़कों और लड़कियों के लिए है जिन्होंने सैनिक स्कूल श्रेणी में कक्षा 8 उत्तीर्ण की है।

- प्रवेश केवल उन बची हुई रिक्तियों तक सीमित है जो प्रारंभिक अनुमानित रिक्तियों के 60 फीसदी रूट के अंतर्गत नहीं भरी गई हैं और बाद में निकाली गई हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।