AISSEE Admit Card OUT, Link : सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी, गणित पर पकड़ तो चयन के चांस अधिक
AISSEE Admit Card OUT : एनटीए ने एआईएसएसईई 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन क्रमांक और पासवर्ड डाल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

AISSEE Admit Card OUT : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (छठी और नौवीं) (एआईएसएसईई)-2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 18 जनवरी को देशभर के 464 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में होगी। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर आवेदन क्रमांक और पासवर्ड डाल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में पात्रता की अंतिम जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखने और उस पर छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या उसमें दी गई जानकारी में त्रुटि होने पर उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
Admit Card Direct Link
क्या है एग्जाम पैटर्न
कक्षा 6 - - हिंदी व इंग्लिश समेत 13 मीडियम में
सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट की होगी। कुल 125 प्रश्न होंगे। पेपर 300 अंक का होगा। लैंग्वेज में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक का होगा। मैथ्स में 150 अंक के 50 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न 3 अंक का होगा। इंटेलिजेंस में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे। जनरल नॉलेज में 50 अंक के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे।
कक्षा 9 एग्जाम पैटर्न - केवल इंग्लिश मीडियम में
सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 180 मिनट की होगी। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 400 नंबर का होगा। मैथ्स में 4-4 नंबर के 50 प्रश्न आएंगे। यानी 200 नंबर के प्रश्न मैथ्स से होंगे। इंटेलिजेंस, इंग्लिश, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सभी में 50-50 अंक के 25-50 प्रश्न होंगे। इनमें हर सवाल दो अंक का होगा।
मैथ्स अच्छा हो तो राह आसान
उपरोक्त दोनों कक्षाओं की प्रवेश परीक्षाओं में मैथ्स से 50 फीसदी सवाल होंगे। यानी जिसका मैथ्स अच्छा है, उसके बाजी मारने के चांस ज्यादा होंगे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता के लिए छात्र का मैथ्स अच्छा होना जरूरी है।
मिनिमम पासिंग मार्क्स
दोनों कक्षाओं के एंट्रेंस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स - छात्र के हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स आना जरूरी है। एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए यह शर्त नहीं है।
नए सैनिक स्कूलों में 2 कैटेगरी में होगा दाखिला
कक्षा 6
कैटेगरी ए 40 प्रतिशत रूट
- लड़कियों के लिए प्रवेश खुला है। आयु मानदंड लड़कों के समान ही हैं। अभ्यर्थी संबंधित न्यू सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर लड़कियों के लिए सीटों की उपलब्धता की जाँच कर सकते हैं।
श्रेणी 'बी' (60 फीसदी रूट)
- लड़कियों के लिए प्रवेश खुला है; आयु मानदंड लड़कों के समान ही हैं। उम्मीदवारों को संबंधित न्यू सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर लड़कियों के लिए सीटों की उपलब्धता की जांच करनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को उस स्वीकृत न्यू सैनिक स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए जहां वे प्रवेश लेना चाहते हैं और 31 मार्च, 2026 तक कक्षा 5 उत्तीर्ण या उसमें उपस्थित होना चाहिए।
कक्षा 9 में दाखिला (19 न्यू सैनिक स्कूल)
कैटेगरी ए (40 फीसदी वाला रूट)
- 19 न्यू सैनिक स्कूलों में प्रवेश केवल उन लड़कों और लड़कियों के लिए है जिन्होंने सैनिक स्कूल वर्टिकल में कक्षा 8 उत्तीर्ण की है।
- प्रवेश प्रारंभिक अनुमानित रिक्तियों के 40 फीसदी रूट और बाद में निकाली गई रिक्तियों के तहत न भरी गई शेष रिक्तियों तक ही सीमित है।
- प्रवेश के समय उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कैटेगरी बी (60 फीसदी रूट )
- 19 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश केवल उन लड़कों और लड़कियों के लिए है जिन्होंने सैनिक स्कूल श्रेणी में कक्षा 8 उत्तीर्ण की है।
- प्रवेश केवल उन बची हुई रिक्तियों तक सीमित है जो प्रारंभिक अनुमानित रिक्तियों के 60 फीसदी रूट के अंतर्गत नहीं भरी गई हैं और बाद में निकाली गई हैं।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




