Hindi Newsकरियर न्यूज़AISSEE 2026 City Intimation Slip Released for Jan 18 Exam; Download Link Active Now
AISSEE 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी, 18 जनवरी को है एग्जाम

AISSEE 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी, 18 जनवरी को है एग्जाम

संक्षेप:

AISSEE 2026 exam city slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी कर दी है। आप आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर चेक कर सकते हैं

Jan 07, 2026 05:46 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AISSEE 2026 city intimation slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी कर दी है। जो छात्र कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

18 जनवरी को होगी परीक्षा

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा देशभर के 464 केंद्रों पर 18 जनवरी, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड (OMR आधारित) में होगी।

कक्षा 6: परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (150 मिनट) है।

कक्षा 9: परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (180 मिनट) है।

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप में अंतर

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह केवल 'एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप' है, इसे एडमिट कार्ड न समझा जाए। यह स्लिप इसलिए जारी की जाती है ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र और उनके अभिभावक समय रहते यात्रा की व्यवस्था कर सकें। परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश केवल आधिकारिक एडमिट कार्ड पर ही दिए जाएंगे, जो परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप?

  1. आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society या nta.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "Advance City Intimation for AISSEE-2026" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।

5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

तीन नए सैनिक स्कूलों को मिली मंजूरी

इस वर्ष की परीक्षा में एक और महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि एनटीए ने AISSEE 2026 के तहत तीन नए सैनिक स्कूलों को जोड़ा है। इनमें तमिलनाडु का श्री एसपीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवा का वाडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल और महाराष्ट्र का योगेश्वरी सैनिक स्कूल शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर यदि किसी छात्र को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।