Hindi Newsकरियर न्यूज़Airforce Agniveer Result 2025 Out at agnipathvayu.cdac.in, here scorecard pdf download direct link
Indian Air Force Agniveer Result 2025: अग्निवीर वायु परीक्षा 2025 का रिजल्ट agnipathvayu.cdac.in पर जारी, Direct Link

Indian Air Force Agniveer Result 2025: अग्निवीर वायु परीक्षा 2025 का रिजल्ट agnipathvayu.cdac.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

Airforce Agniveer Result 2025: इंडियन एयर फोर्स (IAF) की ओर से अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Thu, 6 Nov 2025 02:36 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Airforce Agniveer Result 2025: इंडियन एयर फोर्स (IAF) की ओर से अग्निवीर वायु (Intake 02/2026) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। इंडियन एयर फोर्स की ओर से अग्निवीर वायु (Intake 02/2026) भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2025 को किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Airforce Agniveer Result 2025 Download: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक रिजल्ट Airforce Agniveer 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

शारीरिक योग्यता -

हाइट - कम से कम 152 सेमी

चेस्ट - कम से कम 5 सेमी फैलना चाहिए।

वजन - हाइट और उम्र के अनुपात में।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको कई चरणों से गुजरना होगा। इसके लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। उसके बाद फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा, इसके बाद शार्टलिस्ट उम्मीदवारों को स्ट्रीम स्टेबिलिटी टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होता है।

वेतनमान-

जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें पहले साल हर महीने 30,000 रुपए सैलरी मिलेगी। इसमें 9,000 रुपए काॅपर्स फंड के तौर पर कटेगा। ऐसे में पहले साल इन हाथ में आने वाली सैलरी 21,000 रुपए होगी। दूसरे साल में 33,000 रुपए सैलरी होगी, हाथ में आएगी 23,100 रुपए और 9,900 काॅपर्स फंड कटेगा। इसी तरह तीसरे साल 36,500 रुपए सैलरी होगी, हाथ में आएगी 25,550 रुपए और 10,950 रुपए काॅपर्स फंड कटेगा। चौथे साल में 40,000 सैलरी मिलेगी, हाथ में आएगी 28,000 रुपए और 12,000 रुपए काॅपर्स फंड कटेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।