AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर की 3000+ भर्तियां, 24 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी का बड़ा मौका आया है। AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर की 3000+ से अधिक की नौकरियां निकली हैं। परीक्षा दो चरणों में होगी परीक्षा और तय तारीखों पर परिणाम आएंगे।

देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। All India Institute of Medical Sciences, New Delhi (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-10 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में 3000 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित नर्सिंग पेशेवरों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह भर्ती विशेष महत्व रखती है।
aiims nursing officer bharti 2026: 11 अप्रैल को आयोजित होगी परीक्षा
जारी कार्यक्रम के अनुसार NORCET-10 की पहली चरण की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस चरण का परिणाम 16 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा। जो अभ्यर्थी पहले चरण में सफल होंगे, वे दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। दूसरे चरण का परिणाम 11 मई 2026 को जारी करने की योजना है। आयु की गणना 16 मार्च 2026 को आधार तिथि मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3000 रुपये का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2400 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल इंटरनेट माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
पात्रता मानदंड के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) किया है और कम से कम दो वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव रखते हैं, वे भी आवेदन के पात्र माने जाएंगे।
aiims nursing officer bharti 2026: कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जाना होगा। वहां NORCET-10 से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी होंगी। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। सभी विवरण सही तरीके से भरने के बाद शुल्क का भुगतान करना होगा और आवेदन पत्र जमा करना होगा। अंत में भरे गए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों के विषय ज्ञान, नर्सिंग से संबंधित समझ और व्यावहारिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद अंतिम चरण के रूप में चिकित्सीय परीक्षण होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
यह भर्ती देशभर के एम्स संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ की कमी को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बड़ी संख्या में पद होने के कारण प्रतियोगिता भी कड़ी रहने की संभावना है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से उम्मीदवार आगे की सभी अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




