Hindi Newsकरियर न्यूज़aiims gorakhpur senior resident bharti 2025 61 poston par walkin interview pg eligible interview date application fee
AIIMS गोरखपुर में सीनियर रेजिडेंट की सीधी भर्ती, जानिए योग्यता, वेतन और चयन की पूरी प्रक्रिया

AIIMS गोरखपुर में सीनियर रेजिडेंट की सीधी भर्ती, जानिए योग्यता, वेतन और चयन की पूरी प्रक्रिया

संक्षेप:

AIIMS गोरखपुर ने 2025 के लिए सीनियर रेजिडेंट के 61 पदों पर भर्ती निकाली है। आइए जानते हैं कि वॉक-इन इंटरव्यू में कौन शामिल हो सकता हैं। इंटरव्यू 10 दिसंबर 2025 को होगा।

Dec 08, 2025 10:09 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोरखपुर के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Gorakhpur) ने साल 2025 के लिए सीनियर रेजिडेंट के 61 पदों पर भर्ती का बिगुल बजा दिया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा, सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा। एमडी, एमएस या डीएनबी जैसी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार 10 दिसंबर 2025 को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। संस्थान ने कहा है कि सभी योग्य मेडिकल प्रोफेशनल्स समय पर पहुंचकर दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू दें।

कुल 61 पदों पर भर्ती

AIIMS गोरखपुर ने इस बार 12 से अधिक मेडिकल विभागों में 61 पद निकाले हैं। सबसे ज्यादा पद एनेस्थीसिया और ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग में 10-10 हैं। जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी में 7-7 पद, जबकि पीडियाट्रिक्स में 4 पद रखे गए हैं। SC, ST, OBC, EWS और UR सभी वर्गों में वैकेंसी उपलब्ध है।

कौन कर सकता है आवेदन?

सीनियर रेजिडेंट के लिए उम्मीदवार के पास NMC मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MD, MS या DNB होना चाहिए। ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग के लिए संबंधित शाखाओं - एनेस्थीसिया, इमरजेंसी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी या ऑर्थोपेडिक्स की डिग्री मान्य होगी। साथ ही, मेडिकल काउंसिल (एनएमसी/एमसीआई/स्टेट) का रजिस्ट्रेशन इंटरव्यू के समय अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी सरकारी अस्पताल में 3 वर्ष की सीनियर रेज़िडेंसी पूरी कर ली है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

क्या रखी है आयु सीमा

इंटरव्यू की तारीख 10 दिसंबर 2025 के अनुसार अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट हैं वहीं। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10-15 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये प्रति माह (लेवल-11, 7th CPC) के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके साथ सामान्य भत्ते और एनपीएस (यदि लागू हो) भी प्रदान किए जाएंगे।

क्या रखी गई है चयन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। यदि किसी विभाग में आवेदन ज्यादा आते हैं, तो पहले लिखित परीक्षा कराई जा सकती है। अंतिम चयन इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म (Annexure I) और बायोडाटा (Annexure II) डाउनलोड कर भरें।
  • NEFT ट्रांजैक्शन विवरण फॉर्म में दर्ज करें।
  • इंटरव्यू के दिन भरा हुआ फॉर्म, शुल्क रसीद, और सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाएं।
  • सरकारी संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारों को NOC लाना अनिवार्य है।

गौरतलब है कि वॉक-इन इंटरव्यू 10 दिसंबर 2025 को निर्धारित है। स्थान और रिपोर्टिंग टाइम AIIMS गोरखपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।