AIIMS CRE Result 2025 जारी, 3496 पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने
AIIMS CRE Result 2025 जारी कर दिया गया है। 3496 ग्रुप बी और सी पदों की भर्ती तेज हो गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण के लिए पात्र हैं।

AIIMS CRE Result 2025 Out: देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने AIIMS Common Recruitment Examination (CRE) Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। AIIMS ने Common Recruitment Examination (CRE) 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी, प्राप्त अंक और रैंक की जानकारी दी गई है।
AIIMS CRE Result 2025 Out: अगस्त 2025 में हुई थी CRE परीक्षा
AIIMS CRE परीक्षा का आयोजन देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अगस्त 2025 को किया गया था। यह परीक्षा विभिन्न Group B और Group C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें AIIMS के साथ साथ अन्य केंद्रीय सरकारी संस्थानों के पद भी शामिल हैं।
AIIMS CRE Result 2025 Out: हर पोस्ट कोड के लिए अलग-अलग रिजल्ट PDF
AIIMS ने रिजल्ट को पोस्ट कोड और कैटेगरी के अनुसार अलग अलग PDF में जारी किया है। प्रत्येक PDF में केवल उसी पद से संबंधित योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवारों को उसी पोस्ट कोड की PDF डाउनलोड करनी होगी, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया था।
AIIMS CRE Result 2025 Out: 3496 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,496 पदों को भरा जाना है। इनमें क्लेरिकल स्टाफ, टेक्निकल असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), लैब टेक्नोलॉजिस्ट और अन्य प्रशासनिक और सहायक पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र हो गए हैं।
AIIMS CRE Result 2025 Out: AIIMS CRE Result 2025 ऐसे करें चेक
उम्मीदवार सबसे पहले aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर भर्ती सेक्शन में जाकर Common Recruitment Examination (CRE) लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद संबंधित Result PDF को खोलें। PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर डालें और चयन स्थिति की जांच करें।
AIIMS CRE Result 2025 Out: अगला चरण और इंस्टीट्यूट प्रेफरेंस प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अपनी इंस्टीट्यूट और पोस्ट की प्राथमिकता भरनी होगी। यह प्रक्रिया 27 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंद के अनुसार संस्थान और पद चुनने होंगे।
AIIMS CRE Result 2025 Out: आगे हो सकते हैं स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
कुछ पदों के लिए चयन प्रक्रिया में आगे स्किल टेस्ट या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराया जा सकता है। इसकी जानकारी संबंधित पोस्ट कोड के अनुसार अलग से दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


