NEET PG के बाद जयपुर के उसी सेंटर पर फिर बवाल, अब AIIMS की भर्ती परीक्षा रद्द

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जयपुर के जिस सेंटर पर NEET PG रद्द हुई वहीं AIIMS भर्ती परीक्षा में भी सर्वर डाउन और बिजली गुल होने से हंगामा हुआ। AIIMS ने प्रभावित छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी है।

aiims cre 5 re exam cancelled jaipur ion digital zone neet pg glitch
परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

जयपुर के सीतापुरा इलाके में मौजूद परीक्षा केंद्र इन दिनों छात्रों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। लगातार दूसरे दिन एक बड़ी परीक्षा को तकनीकी खामियों की वजह से रद्द करना पड़ा। रविवार को जहां नीट पीजी (NEET PG 2026) के अभ्यर्थियों को भारी मायूसी हाथ लगी थी, वहीं ठीक अगले दिन यानी सोमवार को एम्स की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे हजारों उम्मीदवारों को भी उसी दर्द, गुस्से और परेशानी से गुजरना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पूरा वाकया सीतापुरा के iON डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र का है। यहां एम्स की तरफ से ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) का दोबारा इम्तिहान करवाया जा रहा था। राजस्थान और आसपास के कई इलाकों से उम्मीदवार अपने सुनहरे भविष्य का सपना लिए सुबह-सुबह सेंटर पर पहुंचे थे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया था। लेकिन तय वक्त पर परीक्षा शुरू ही नहीं हो पाई। छात्रों का आरोप है कि पूरे आधे घंटे की देरी के बाद कंप्यूटर सिस्टम चालू किए गए, लेकिन असल मुसीबत तो उसके बाद शुरू हुई।

सांगानेर सदर थाने के एसएचओ कमलेश कुमार ने भी इस पूरी घटना की तस्दीक की है। उनके मुताबिक तकनीकी दिक्कतों के चलते भर्ती परीक्षा करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुई थी। मगर जैसे ही छात्रों ने सवालो के जवाब देना शुरू किया, कुछ ही मिनटों के भीतर पूरा सर्वर ही ठप पड़ गया। इसके बाद जो कसर रह गई थी, वो बार-बार बिजली जाने ने पूरी कर दी। परीक्षा केंद्र पर पावर कट की वजह से अंधेरा और कंप्यूटर स्क्रीन पर मायूसी छा गई। दूर-दराज से सफर करके आए छात्रों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।

झल्लाए उम्मीदवार

लगातार हो रही इन अड़चनों से झल्लाए उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र के बाहर निकलकर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का गुस्सा जायज भी था, क्योंकि वे महीनों की तैयारी और लंबा सफर तय करके यहां पहुंचे थे और फिर से उन्हें वही सिस्टम का फेलियर देखने को मिला। हंगामा बढ़ता देख और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा। इस पूरी बदइंतजामी के बाद, एम्स प्रशासन के पास कोई और रास्ता नहीं बचा था। एम्स ने फौरन इस सेंटर के प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया और जल्द ही नई तारीख के ऐलान का भरोसा दिलाया है।

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह वही iON डिजिटल जोन (TC नंबर 41682 और 41683) है, जहां ठीक एक दिन पहले 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा भी रद्द करनी पड़ी थी। रविवार को भी ठीक यही कहानी दोहराई गई थी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली नीट पीजी परीक्षा भी देरी से शुरू हुई और फिर बार-बार सिस्टम फेल होने की वजह से उसे बीच में ही रोकना पड़ा। एक ही सेंटर पर, लगातार दो दिन, दो सबसे अहम परीक्षाओं का इस तरह मजाक बनना प्रशासन और परीक्षा कराने वाली एजेंसियों पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

जांच कमेटी का गठन

इस भारी लापरवाही के बाद, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने भी कड़ा रुख अपनाया है। नीट पीजी परीक्षा में आई रुकावट और पावर सप्लाई फेल होने के कारणों की गहराई से जांच के लिए तीन सदस्यों की एक खास कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी इस बात का पता लगाएगी कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए असली जिम्मेदार कौन है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET PG के बाद जयपुर के उसी सेंटर पर फिर बवाल, अब AIIMS की भर्ती परीक्षा रद्द