AIIMS BSc पैरामेडिकल 2026 का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली यानी एम्स ने BSc पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 का का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों मे यह परीक्षा दी है, वो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली यानी एम्स ने BSc पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 का का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों मे यह परीक्षा दी है, वो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही AIIMS में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसी के आधार पर विभिन्न AIIMS संस्थानों में BSc पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
AIIMS ने उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड के साथ-साथ मेरिट लिस्ट और रैंक लिस्ट भी PDF फॉर्मेट में जारी की है। अभ्यर्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट के आधार पर मिलेगी काउंसलिंग में जगह
AIIMS द्वारा जारी मेरिट लिस्ट ही काउंसलिंग और सीट आवंटन का आधार होगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, केवल वही प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण यानी काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। AIIMS जल्द ही आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल और एडमिशन से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश जारी करेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
मेरिट सूची में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
एआईआईएमएस द्वारा जारी की जाने वाली मेरिट सूची में उम्मीदवारों के प्रदर्शन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसी के आधार पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार का रोल नंबर
श्रेणी
ऑल इंडिया रैंक
प्रवेश परीक्षा में प्राप्त परसेंटाइल
चयन की स्थिति
AIIMS BSc पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 ऐसे डाउनलोड करें
स्टेप 1: सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए Results सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद Academic Courses विकल्प चुनें।
स्टेप 4: अब AIIMS BSc Paramedical Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट PDF या स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
स्टेप 6: मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के लिए PDF/स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा प्रवेश के समय मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य होगा।
एआईआईएमएस पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड
पंजीकरण स्लिप या रैंक कार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
वैध फोटो पहचान पत्र
दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र
अभ्यर्थी चाहें तो AIIMS BSc पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट, काउंसलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


