Hindi Newsकरियर न्यूज़AIBE Exam to be conducted twice a year Bar Council tells Supreme Court final year students eligible
AIBE Exam : एआईबीई परीक्षा अब साल में 2 बार, लॉ फाइनल ईयर के छात्र भी हो सकेंगे शामिल

AIBE Exam : एआईबीई परीक्षा अब साल में 2 बार, लॉ फाइनल ईयर के छात्र भी हो सकेंगे शामिल

संक्षेप:

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि अखिल भारतीय बार परीक्षा एआईबीई अब साल में दो बार आयोजित की जाएगी। अंतिम वर्षसेमेस्टर के विधि छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Jan 21, 2026 06:20 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि लॉ छात्रों को वकील के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) अब हर साल दो बार आयोजित की जाएंगी। बीसीआई ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि एआईबीई में अब अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष अंतिम वर्ष के छात्रों को भी एआईबीई में शामिल होने देने की मांग को लेकर 2024 में निलय राय एवं अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान बीसीआई ने यह जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीसीआई की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दों के बारे में बीसीआई नियम 2026 बनाए गए हैं। साथ ही कहा कि इसके तहत एआईबीई साल में कम से कम दो बार आयोजित किया जाएगा और अंतिम वर्ष/आखिरी सेमेस्टर के छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वे अंतिम परीक्षा पास कर लें। इसके बाद पीठ ने अपने आदेश में कहा कि इस बारे में बीसीआई द्वारा नए नियम 2026 बनाए जाने से याचिका का उद्देश्य पूरा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में, अंतरिम आदेश पारित कर उस साल आयोजित एआईबीई में अंतिम वर्ष के छात्रों को भी शामिल होने की अनुमति दी थी।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ 2024 में दायर एक रिट याचिका की सुनवाई कर रही थी, जिसमें अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को एआईबीई में शामिल होने की अनुमति देने के निर्देश का अनुरोध किया गया था। पीठ ने इस मामले पर दलीलें दर्ज कीं और याचिका का निस्तारण कर दिया।

ये भी पढ़ें:AIBE 21 परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 फरवरी से रजिस्ट्रेशन होंगे स्टार्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था नियम बनाने का निर्देश

वर्ष 2024 में अदालत ने अंतरिम आदेश पारित कर अंतिम वर्ष के छात्रों को उस वर्ष आयोजित एआईबीई परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी। इससे एक साल पहले उच्चतम न्यायालय ने बीसीआई को इस संबंध में नियम बनाने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने 20 सितंबर 2024 को अंतिम वर्ष के छात्रों को एक बड़ी राहत देते हुए बीसीआई को निर्देश दिया था कि उन्हें एआईबीई परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्रों को अधर में नहीं छोड़ा जा सकता। न्यायालय ने कहा था कि यदि उन्हें उस वर्ष बार परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाती है तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा।

एआईबीई 21 परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 फरवरी से रजिस्ट्रेशन होंगे स्टार्ट

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।

AIBE 21 Exam 2026 महत्वपूर्ण तारीखें-

1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- 11 फरवरी 2026

2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2026

3. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 1 मई 2026

4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि- 3 मई 2026

5. AIBE 21 परीक्षा के एडमिट कार्ड- 22 मई 2026

6. AIBE 21 परीक्षा की तिथि- 7 जून 2026

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।