AIBE Admit Card 2026 Link: एआईबीई एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, यूं करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

AIBE Admit Card 2026 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जाकर डाउनलोड कर लें।

AIBE Admit Card 2026 Link: एआईबीई एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, यूं करें डाउनलोड

AIBE Admit Card 2026 OUT : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। AIBE 21 परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। एआईबीई लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेशन एग्जाम है। प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी जाती है। इससे लॉ ग्रेजुएट्स को लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलती है। लॉ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी इसमें बैठते हैं। एआईबीई 20 में 69.21 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे।

Direct Link

AIBE 21 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे “Admit Card (AIBE-XXI)” वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (लॉगिन आईडी) और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

स्टेप 4: विवरण दर्ज करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका एआईबीई 21 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

बार काउंसिल ने उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारियों का मिलान अपने आईडी कार्ड से अवश्य कर लें। एडमिट कार्ड में मुख्य रूप से ये डिटेल्स दिए जाएंगे:

उम्मीदवार का नाम, फोटो और सिग्नेचर

रोल नंबर और आवेदन संख्या

आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और उसका पूरा पता

परीक्षा की तारीख, समय और रिपोर्टिंग टाइम

पासिंग मार्क्स

आपको बता दें कि AIBE परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी और विकलांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

परीक्षा पैटर्न

कैंडिडेट से 100 अंकों की परीक्षा में कानून के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा जैसे-संवैधानिक कानून, इंडियन पिनल कोड, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, साक्ष्य अधिनियम, परिवार कानून, प्रशासनिक कानून, साइबर कानून, कराधान से संबंधित कानून, लॉ ऑफ कॉन्ट्रेक्ट, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, लैंड एएक्यूजीशन भूमि अधिग्रहण अधिनियम आदि।

परीक्षा के दिन के लिए बेहद जरूरी नियम और गाइडलाइंस

एआईबीई परीक्षा लॉ ग्रेजुएट्स को 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (COP) देने के लिए उनकी बुनियादी कानूनी समझ को परखती है, इसलिए इसके परीक्षा हॉल के नियम काफी कड़े होते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड हार्ड कॉपी के साथ एक वैलिड सरकारी फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या स्टेट बार काउंसिल की नामांकन आईडी) ले जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि एआईबीई अब पूरी तरह से ओपन-बुक परीक्षा नहीं रही है। छात्र अपने साथ केवल 'बेयर एक्ट्स' (Bare Acts) ही ले जा सकते हैं, जिनमें कोई भी नोट्स, कमेंट्स या टिप्पणियां नहीं लिखी होनी चाहिए। उत्तरों को केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से ही ओएमआर शीट पर मार्क करना होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।