Hindi Newsकरियर न्यूज़AIBE admit card 2025: download aibe admit card today at allindiabarexamination com BCI bar council
AIBE admit card 2025: एआईबीई एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, allindiabarexamination.com से कर सकेंगे डाउनलोड

AIBE admit card 2025: एआईबीई एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, allindiabarexamination.com से कर सकेंगे डाउनलोड

संक्षेप: AIBE admit card 2025: बीसीआई आज एआईबीई 20 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। एआईबीई 20 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थीआधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Sat, 15 Nov 2025 10:36 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

AIBE admit card 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 20 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। एआईबीई 20 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थीआधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एआईबीई 20 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को होगा। एआईबीई लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेशन एग्जाम है। प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी जाती है। इससे लॉ ग्रेजुएट्स को लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलती है। लॉ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी यह परीक्षा दे सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एआईबीई एडमिट कार्ड (How to download AIBE admit card 2025)

- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

- होमपेज पर AIBE 20 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

- सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

- परीक्षा के लिए इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

एडमिट कार्ड पर क्या क्या डिटेल्स होगी

उम्मीदवार का नाम

पिता का नाम

माता का नाम

नामांकन संख्या/पंजीकरण संख्या

रोल नंबर

उम्मीदवार की तस्वीर

उम्मीदवार के हस्ताक्षर

परीक्षा तिथि

परीक्षा समय और रिपोर्टिंग समय

परीक्षा केंद्र का नाम

परीक्षा केंद्र का पता

परीक्षा शहर

श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी)

परीक्षा निर्देश

एआईबीई 20 परीक्षा पैटर्न 2025

परीक्षा का मोड: ऑनलाइन और ऑफलाइन (दोनों)

परीक्षा की अवधि: 3 घंटे 30 मिनट

प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्नों की कुल संख्या: 100

कुल अंक: 100

नेगेटिव मार्किंग: नहीं

परीक्षा का माध्यम: हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मराठी, बंगाली, गुजराती, उड़िया, अंग्रेजी, असमिया, पंजाबी, संथाली, नेपाली, सिंधी, मलयालम, उर्दू, डोगरी, बोडो, मैथिली

पासिंग मार्क्स

सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 45% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।