AIBE Result 2026: जल्द जारी होगा एआईबीई 21 का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

aibe 21 result 2026 scorecard download steps pass marks

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI) 2026 का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर सकता है। हालांकि, परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय का अभी ऐलान नहीं किया गया है। BCI ने हाल ही में AIBE 21 की फाइनल आंसर-की जारी की है और बताया है कि रिजल्ट इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब माना जा रहा है कि उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 21 Result 2026: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर 'AIBE XXI Result 2026' या 'Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4: जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

AIBE 21 में सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। अंतिम परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

AIBE 21 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, प्राप्त अंक, क्वालिफाई/नॉन-क्वालिफाई स्टेटस समेत अन्य जरूरी जानकारी दर्ज होगी। यदि स्कोरकार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से संपर्क करना चाहिए।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

AIBE 21 में सफल होने वाले उम्मीदवार सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice - CoP) प्राप्त करने के पात्र होंगे। CoP मिलने के बाद वे भारत की अदालतों में आधिकारिक रूप से वकालत (Practice) कर सकेंगे। वहीं, जो उम्मीदवार इस बार परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, वे BCI द्वारा आयोजित अगले AIBE सत्र में दोबारा परीक्षा देकर अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं।

कब हुआ था एग्जाम

बताते चलें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 7 जून को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (XXI) आयोजित हुई।

क्या है AIBE?

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रमाणन (Certification) परीक्षा है। यह परीक्षा कानून (Law) की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। AIBE पास करने के बाद अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice - CoP) मिलता है, जिसके आधार पर वे देश की अदालतों में आधिकारिक रूप से वकालत कर सकते हैं। इस परीक्षा में एलएलबी (LLB) पास उम्मीदवारों के अलावा अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र भी निर्धारित नियमों के अनुसार शामिल हो सकते हैं। पिछले सत्र AIBE 20 में कुल 69.21 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे थे।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।