Hindi Newsकरियर न्यूज़AIBE 21 Notification 2026 registration begins from 11 February know documents details, eligibility here
AIBE 21 Notification 2026: एआईबीई 21 परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 फरवरी से रजिस्ट्रेशन होंगे स्टार्ट

AIBE 21 Notification 2026: एआईबीई 21 परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 फरवरी से रजिस्ट्रेशन होंगे स्टार्ट

संक्षेप:

AIBE 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से allindiabarexamination.com पर शुरू होगी।

Jan 08, 2026 01:54 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AIBE 21 Exam 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

AIBE 21 Exam 2026 महत्वपूर्ण तारीखें-

1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- 11 फरवरी 2026

2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2026

3. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 1 मई 2026

4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि- 3 मई 2026

5. AIBE 21 परीक्षा के एडमिट कार्ड- 22 मई 2026

6. AIBE 21 परीक्षा की तिथि- 7 जून 2026

कैंडिडेट की योग्यता-

1. उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ इंस्टीट्यूट से 3 या 5 वर्षीय लॉ डिग्री होनी आवश्यक है।

2. कैंडिडेट का स्टेट बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में नामांकन होना जरूरी है।

3. इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है, जब तक कैंडिडेट परीक्षा पास नहीं कर लेते हैं वे अनेक प्रयास दे सकते हैं।

आपको बता दें कि AIBE परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी और विकलांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-

1. एलएलबी डिग्री सर्टिफिकेट

2. स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

3. फोटो आईडी प्रूफ

4. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

5. सिग्नेचर

6. जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो तो)

7. PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

8. एलएलबी मार्कशीट

परीक्षा-

कैंडिडेट से 100 अंकों की परीक्षा में कानून के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा जैसे-संवैधानिक कानून, इंडियन पिनल कोड, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, साक्ष्य अधिनियम, परिवार कानून, प्रशासनिक कानून, साइबर कानून, कराधान से संबंधित कानून, लॉ ऑफ कॉन्ट्रेक्ट, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, लैंड एएक्यूजीशन भूमि अधिग्रहण अधिनियम आदि।

AIBE 21 परीक्षा 2026 के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।

2. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

3. आपको एप्लीकेशन फॉर्म में अपना नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल्स और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की जानकारी देनी होगी।

4. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म की फीस जमा करनी होगी।

5. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लेना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।