
AIBE 20 Result 2025 OUT: एआईबीई 20 परीक्षा 2025 रिजल्ट जारी, 69.21% अभ्यर्थी हुए पास
AIBE 20 Result 2025 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर AIBE 20 परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया गया है ।
AIBE 20 Result 2025 Download: अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 20 में शामिल हुए हजारों लॉ ग्रैजुएट के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर AIBE 20 रिजल्ट जारी कर दिया गया है । जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा भारत में वकालत करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की दिशा में एक अनिवार्य कदम है। इस वर्ष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 69.21% दर्ज किया गया है।
AIBE 20 Result 2025 Download Link
इस वर्ष परीक्षा में कुल 2,51,968 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें से 174386 उम्मीदवार पास हुए हैं। जिसमें से 113063 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। 61310 महिला अभ्यर्थी और 13 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं ।
2. अपने क्रेडेंशियल्स, जैसे रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें ।
3. लॉगिन करने के बाद, आपका AIBE XX परीक्षा रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
4. अपने रिजल्ट को ध्यान से देखें और 'डाउनलोड' बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर लें ।
क्यों महत्वपूर्ण है यह परीक्षा?
AIBE परीक्षा उन सभी कानून स्नातकों के लिए आवश्यक है जो भारत में कानूनी अदालतों में अभ्यास करना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद, उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' प्रदान किया जाता है।
एआईबीई 21 परीक्षा 2026-
इसी के साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 21 (AIBE -XXI) परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
AIBE 21 Exam 2026 महत्वपूर्ण तारीखें-
1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- 11 फरवरी 2026
2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2026
3. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 1 मई 2026
4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि- 3 मई 2026
5. AIBE 21 परीक्षा के एडमिट कार्ड- 22 मई 2026
6. AIBE 21 परीक्षा की तिथि- 7 जून 2026





