Hindi Newsकरियर न्यूज़AIBE 20 Registration 2025 ends soon at allindiabarexamination.com know exam date, documents details, eligibility here
AIBE 20 Registration 2025: एआईबीई 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां करें अप्लाई

AIBE 20 Registration 2025: एआईबीई 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां करें अप्लाई

संक्षेप:

AIBE 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 20 या एआईबीई-XX के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। 

Sun, 26 Oct 2025 06:19 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AIBE 20 Registration 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 20 या एआईबीई-XX के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी फौरन आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अप्लाई करें। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एआईबीई 20 का शेड्यूल-

1. आवेदन शुरू होने की तिथि- 29 सितंबर 2025

2. आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि- 29 सितंबर 2025

3. आवेदन की अंतिम तिथि- 28 अक्टूबर 2025

4. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 29 अक्टूबर 2025

5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि- 31 अक्टूबर 2025

6. एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- 15 नवंबर 2025

7. परीक्षा की तिथि- 30 नवंबर 2025

कैंडिडेट की योग्यता-

1. उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ इंस्टीट्यूट से 3 या 5 वर्षीय लॉ डिग्री होनी आवश्यक है।

2. कैंडिडेट का स्टेट बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में नामांकन होना जरूरी है।

3. इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है, जब तक कैंडिडेट परीक्षा पास नहीं कर लेते हैं वे अनेक प्रयास दे सकते हैं।

आपको बता दें कि AIBE परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी और विकलांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-

1. एलएलबी डिग्री सर्टिफिकेट

2. स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

3. फोटो आईडी प्रूफ

4. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

5. सिग्नेचर

6. जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो तो)

7. PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

8. एलएलबी मार्कशीट

परीक्षा-

कैंडिडेट से 100 अंकों की परीक्षा में कानून के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा जैसे-संवैधानिक कानून, इंडियन पिनल कोड, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, साक्ष्य अधिनियम, परिवार कानून, प्रशासनिक कानून, साइबर कानून, कराधान से संबंधित कानून, लॉ ऑफ कॉन्ट्रेक्ट, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, लैंड एएक्यूजीशन भूमि अधिग्रहण अधिनियम आदि।

AIBE 20 परीक्षा 2025 के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।

2. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

3. आपको एप्लीकेशन फॉर्म में अपना नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल्स और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की जानकारी देनी होगी।

4. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म की फीस जमा करनी होगी।

5. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लेना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।