Hindi Newsकरियर न्यूज़AIBE 20 Exam 2025 Today, Crucial Guidelines for Candidates to Check Before Entering the Exam Hall
AIBE 20 Exam 2025: आज है एआईबीई 20 परीक्षा, एग्जाम में जानें से पहले जान लीजिए जरूरी गाइडलाइंस

AIBE 20 Exam 2025: आज है एआईबीई 20 परीक्षा, एग्जाम में जानें से पहले जान लीजिए जरूरी गाइडलाइंस

संक्षेप:

AIBE 20 Exam 2025 Guidelines: आज 30 नवंबर, 2025 को एआईबीई 20 परीक्षा आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और भूलकर भी गलती नहीं करनी चाहिए।

Nov 30, 2025 06:18 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AIBE 20 Exam 2025 Guidelines: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आज 30 नवंबर, 2025 को अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 20 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा नए वकीलों के लिए सबसे जरूरी कदम है, जिसे पास करने के बाद ही उन्हें भारत के किसी भी न्यायिक मंच (कोर्ट) के सामने प्रैक्टिस करने का "सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस" (COP) मिलता है। परीक्षा से पहले BCI ने उम्मीदवारों के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं, उम्मीदवारों को गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और भूलकर भी गलती नहीं करनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा का टाइम टेबल और जरूरी डॉक्यूमेंट

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है ताकि वे समय पर अपनी एंट्री सुनिश्चित कर सकें। ध्यान रखें दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

क्या-क्या है जरूरी?

एडमिट कार्ड: अपना एडमिट कार्ड जरूर लाएं।

फोटो आईडी कार्ड: सरकार द्वारा जारी किया गया एक फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाएं। ये दोनों डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य है।

पेन: आंसर शीट (OMR Sheet) पर आंसर मार्क करने के लिए केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करें। पेंसिल का उपयोग करने पर आंसर-कॉपी रद्द की जा सकती है।

ओएमआर शीट: रोल नंबर और प्रश्न पुस्तिका सेट कोड सहित सभी आवश्यक डिटेल्स सावधानीपूर्वक और सही ढंग से भरें। गलत जानकारी भरने पर भी आपकी शीट रिजेक्ट हो सकती है।

सबसे बड़ा नियम: क्या ले जा सकते हैं अंदर?

AIBE की सबसे खास बात यह है कि यह एक ओपन-बुक परीक्षा नहीं है। हालांकि, BCI ने उम्मीदवारों को बिना नोट्स या टिप्पणियों वाले केवल बेयर एक्ट (Bare Acts) साथ लाने की अनुमति दी है। बेयर एक्ट कानून की ओरिजिनल किताबें होती हैं जिनमें कोई व्याख्या या टिप्पणी नहीं होती। बेयर एक्ट के अलावा कोई भी किताब, पेपर, नोट्स, बैग या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) केंद्र के अंदर लाना सख्त मना है।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स-

परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी वाइज न्यूनतम मार्क्स तय किए गए हैं। जनरल (General) और ओबीसी (OBC) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 45% अंक लाना अनिवार्य है। एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूडी (PwD) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

परीक्षा पैटर्न में अपडेट

AIBE 20 में 100 ऑब्जेक्टिव-टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस में 19 मुख्य कानूनी विषय शामिल हैं, जिनमें हाल ही में लागू किए गए भारतीय आपराधिक कानून संहिताएं (जैसे भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) भी शामिल हैं।

BCI ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के अनुचित साधनों (Unfair Means) का प्रयोग न करें, क्योंकि ऐसा पाए जाने पर उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। परीक्षा की अंतिम घड़ी में, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन गाइडलाइंस का पालन करें ताकि 30 नवंबर को उनकी परीक्षा बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।