
AIBE 20 Exam 2025: आंसर की को लेकर क्या अपडेट, BCI देगा आपत्तियों भी का मौका
AIBE 20 की परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को अब आंसर की का इंतजार है, जिससे उनका अगला कदम तय होगा। प्रोविजनल कुंजी जारी होते ही आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिलेगा और फाइनल कुंजी ही अंतिम परिणाम निर्धारित करेगी।
AIBE 20 Answer Key 2025 : ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (AIBE XX Answer Key) अब किसी भी वक्त जारी हो सकती है। परंपरा के मुताबिक, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आमतौर पर परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर उत्तर कुंजी जारी करता है। 30 नवंबर 2025 को परीक्षा आयोजित होने के बाद से उम्मीदवार बेसब्री से इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
AIBE 20 Answer Key 2025 : BCI की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी कुंजी
उत्तर कुंजी केवल आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ही उपलब्ध होगी। पहले प्रोविजनल की जारी की जाएगी और फिर उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों के आधार पर फाइनल उत्तर कुंजी अपलोड की जाएगी, जिसके बाद परिणाम तय होगा।
AIBE 20 Answer Key 2025 : नए भारतीय कानूनों के साथ परीक्षा का दायरा बदला
AIBE 20 इस बार विशेष रहा क्योंकि इसमें नयी भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे संशोधित कानूनों को शामिल किया गया। परीक्षा देशभर के नए वकीलों को यह परखने के लिए होती है कि वे कोर्ट प्रैक्टिस के योग्य हैं या नहीं। सफल उम्मीदवारों को Certificate of Practice मिलता है, जिससे वे भारत की किसी भी अदालत में वकालत कर सकते हैं।
AIBE 20 Answer Key 2025 : उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए AIBE वेबसाइट पर जाएं, फिर “AIBE XX Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी बुकलेट सेट/कोड चुनें, PDF खोलें और डाउनलोड कर लें। इसके जरिए उम्मीदवार अपनी अनुमानित स्कोरिंग का आकलन भी कर सकते हैं।
AIBE 20 Answer Key 2025 : उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह हो, तो उम्मीदवार “Answer Key Objection” लिंक के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। लॉगिन करके प्रश्न चुनें, सबूत अपलोड करें और लागू होने पर शुल्क जमा करें। सबमिशन के बाद एक acknowledgment slip डाउनलोड करना जरूरी है।
AIBE 20 Answer Key 2025 : क्वालिफाइंग मार्क्स और परीक्षा पैटर्न
AIBE 20 में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न शामिल थे, जो 19 कोर विधि विषयों पर आधारित थे। BCI के तय मानक के अनुसार सामान्य/ओबीसी के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत, एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत जरूरी हैं। ये नियम मेरिट और आरक्षण मानकों दोनों को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।
AIBE 20 Answer Key 2025 : अगला चरण क्या
प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आपत्तियों के लिए छोटा-सा समय मिलेगा। उसके बाद BCI अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जो नतीजों का आधार बनेगी। हजारों भावी वकील इस अगले चरण का इंतज़ार कर रहे हैं।





