इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रेजुएट के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तिथि
Allahabad High Court Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती के लिए आज 1 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है।

Allahabad High Court Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती के लिए आज 1 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन एप्लाई कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का विशेष ज्ञान होना अनिवार्य है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in या https://exams.nta.nic.in/allhcre पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 01.07.2026 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
न्यूनतम अनिवार्य शैक्षिक योग्यताएं
- किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री
शॉर्टहैंड और टाइपिंग: अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपराइटिंग का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। इसमें न्यूनतम गति 100 शब्द प्रति मिनट (शॉर्टहैंड के लिए) और 40 शब्द प्रति मिनट (टाइपिंग के लिए) होनी चाहिए।
डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान भी होना आवश्यक है
वेतनमान- इस पद के लिए वेतनमान (Pay Scale) 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 10 (₹56,100 - ₹1,77,500) निर्धारित किया गया है
फीस
सामान्य और ओबीसी श्रेणी: इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1900 रुपये
उत्तर प्रदेश के एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (E.W.S.) श्रेणी: इन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1700/- (बैंक शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 12 मार्च, 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 01 अप्रैल, 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 02 अप्रैल, 2026
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.allahabadhighcourt.in या https://exams.nta.nic.in/allhcre) पर जाकर इन तिथियों के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल होगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन में केवल 25 रुपये प्रक्रिया शुल्क लिया जाएगा। 115 पदों में 10 पद वैज्ञानिक सहायक के, पांच पद वैज्ञानिक सहायक (विशेष चयन) के, 22 पद लेखाकार व लेखा परीक्षक के, चार पद विधि सहायक के, दो प्रयोगशाला सहायक के, 35 पद अनुश्रवण सहायक के, आठ पद अवर अभियंता (विशेष चयन) के और 29 पद अवर अभियंता के हैं। सभी पद अस्थाई श्रेणी के हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


