Hindi Newsकरियर न्यूज़Agniveer tenure likely to be increased from 4 years to 6 to 8 years Government defence ministry considering 3 options
अग्निवीरों का कार्यकाल 4 से बढ़ाकर 6 से 8 साल करने के आसार, इन 3 विकल्पों पर विचार कर रही केंद्र सरकार

अग्निवीरों का कार्यकाल 4 से बढ़ाकर 6 से 8 साल करने के आसार, इन 3 विकल्पों पर विचार कर रही केंद्र सरकार

संक्षेप:

सूत्रों के अनुसार अग्निवीर को लेकर 3 मुद्दों पर विचार चल रहा है। एक स्थाई होने वाले अग्निवीरों का प्रतिशत बढ़ाने पर। दूसरा, कार्यकाल बढ़ाने पर। तीसरा, कार्यमुक्त होने वाले अग्निवीरों के लिए कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने पर।

Oct 25, 2025 06:12 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वर्ष 2022 में शुरू हुई अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में भर्ती हुए अग्निवीरों के पहले बैच को 2026 में कार्यमुक्त होना है। हालांकि, संभावना है कि अग्निवीरों का मौजूदा चार साल का कार्यकाल बढ़ाकर छह या आठ साल किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय अग्निपथ योजना को और आकर्षक बनाने पर काम कर रहा है। अग्निवीरों का पहला बैच जून 2026 में कार्युक्त होना है, इसलिए योजना में बदलाव का निर्णय उससे पहले होने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, मुख्यत: तीन मुद्दों पर विचार चल रहा है। एक स्थाई होने वाले अग्निवीरों का प्रतिशत बढ़ाने पर। दूसरा, कार्यकाल बढ़ाने पर। तीसरा, कार्यमुक्त होने वाले अग्निवीरों के लिए कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने पर। हालांकि, स्थाई होने वाले अग्निवीरों की संख्या 25% से ज्यादा करने की संभावना नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से भविष्य में पेंशन का बोझ बढ़ जाएगा, जिससे योजना शुरू करने का कोई लाभ नहीं होगा। केंद्र को तीनों सेनाओं से कार्यकाल बढ़ाने पर अच्छा फीडबैक मिला है।

ये भी पढ़ें:इस दिन जारी होगा अग्निवीर एडमिट कार्ड, रंगान प्रिंट ही होगा मान्य

योग्य पेशेवरों की कमी का सामना करना पड़ेगा

नौसेना और वायुसेना में अग्निवीरों को तकनीकी कार्य करना होता है। चार साल में उन्हें कार्यमुक्त करने से दोनों ही फोर्स में योग्य पेशेवरों की कमी हो जाएगी। वहीं, नियमित अंतराल पर अग्निवीरों को सेवामुक्त करने से थल सेना के लिए भी प्रशिक्षण देने का कार्य बढ़ जाएगा। ऐसे में अग्निवीरों का कार्यकाल छह या आठ साल करने पर सहमति बन सकती है। कार्यमुक्त अग्निवीरों को चिकित्सा सुविधाएं, गैर पेंशनधारक सैनिकों की भांति कुछ अन्य सुविधाएं भी दिए जाने की संभावना है।

क्या है अग्निवीर भर्ती योजना

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। 4 साल की सेवा के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेजे जाने का नियम है। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा।

सैलरी

हर अग्निवीर को भर्ती के पहले साल 30 हजार महीने सैलरी मिलती है। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36,500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाती है। हालांकि इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी काटा जाता है। जैसे पहले साल में 30 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन इसमें से 21 हजार रुपये ही उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये अग्निवीर सेवा निधि फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि (9 हजार रुपये) सरकार भी डालेगी। चार साल पूरे करने के बाद अग्निवीर की तरफ से सेवा निधि फंड में 5.02 लाख और सरकार की तरफ से 5.02 लाख रुपये जमा कराए जा चुके होंगे। यानी चार साल की सेवा के बाद सेवा निधि पैकेज में 10.04 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। ड्यूटी मुक्त किए जाने की स्थिति में उसे ब्याज लगाकर सेवा निधि पैकेज के तौर पर 11.71 लाख रुपये मिलेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।