CAPF और असम राइफल्स कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीर को 50 प्रतिशत आरक्षण, बनी अलग कैटेगरी
सरकार ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)/राइफलमैन के पदों पर भर्ती के लिए पूर्व-अग्निवीर को आरक्षण देने के लिए एक नयी श्रेणी बनाई है जिसमें 50 प्रतिशत आरक्षण ,उम्र तथा परीक्षा में छूट के प्रावधान किये गये हैं।

केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को रक्षा क्षेत्र में ही रोजगार मुहैया कराने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)/राइफलमैन के पदों पर भर्ती के लिए पूर्व-अग्निवीर को आरक्षण देने के लिए एक नयी श्रेणी बनाई है जिसमें 50 प्रतिशत आरक्षण ,उम्र तथा परीक्षा में छूट के प्रावधान किये गये हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
उम्र सीमा में तीन साल की छूट
उन्होंने कहा कि इस इस श्रेणी में पूर्व अग्निवीरों के लिए खाली पदों में से 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये जायेंगे। उन्हें तय अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा, पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों को तय अधिकतम उम्र सीमा से 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
फिजिकल से भी छूट मिलेगी
पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक मानदंडों , शारीरिक दक्षता जांच और लिखित परीक्षा से भी छूट मिलेगी। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों के आगे के करियर और प्रगति में तालमेल बिठाने के लिए गृह मंत्रालय के तहत एक खास 'एक्स-अग्निवीर विंग' बनाया गया है।
इस साल घर लौटेगा अग्निवारों का पहला बैच
अभी तक अग्निवीरों के पहले बैच ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच इस साल के अंत तक अपना चार वर्षीय कार्यकाल पूरा करने जा रहा है।
प्रस्ताव: 25 फीसदी से ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट
खबर है कि तीनों सैन्य सेवाओं ने 4 साल बाद तय 25 प्रतिशत से ज्यादा सैनिकों को सेवा में बढ़ाए रखने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में सबसे बड़ी संख्या की मांग नौसेना की तरफ से की गई है। वहीं, थल सेना और वायुसेना ने संख्या को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की है। हालांकि, इसपर अंतिम मुहर अब तक नहीं लगी है। अग्निपथ योजना की शुरुआत में तय किया गया था कि 4 साल की सेवा के बाद मेरिट के आधार पर जवानों की सेवा जारी रखी जाएगी। ऐसे अग्निवीरों की संख्या 25 प्रतिशत तय की गई थी। शुरुआत में सभी अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा और सशस्त्र बलों में सेवाएं देने की इच्छा रखने वाले अग्निवीरों को दोबारा शामिल किया जाता है। हालांकि, ये चुनाव मेरिट के आधार पर होता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नेवी ने सबसे ज्यादा अग्निवीरों को बनाए रखने की अनुमति मांगी है। नौसेना का कहना है कि ऐसी संख्या को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 फीसदी किया जाए। जबकि, थल और वायु सेना इसे 50 प्रतिशत करना चाहते हैं। फिलहाल, उनकी इस मांग पर अब तक कोई जवाब नहीं मिल सका है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


