यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बैठने के लिए उम्र बदली, फिर से 10वीं परीक्षा देकर आधार कार्ड बदलवाया

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, बांदा
Follow us on Google News
share

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी के उम्र संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी कर परीक्षा में शामिल होने का मामला सामने आया है। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को जांच में पकड़ लिया गया।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बैठने के लिए उम्र बदली, फिर से 10वीं परीक्षा देकर आधार कार्ड बदलवाया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी के उम्र संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी कर परीक्षा में शामिल होने का मामला सामने आया है। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को जांच में पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभ्यर्थी ने स्वीकार किया कि परीक्षा देने के लिए उम्र कम दिखाने को उसने दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देकर आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधित कराई है। इंटर मीडिएट कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक धनराज की तहरीर पर अभ्यर्थी के खिलाफ दस्तावेजों में जालसाजी करने व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा समेत आठ केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को दूसरी पाली में प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित सराय गोपाल हरहर निवासी आदर्श सिंह कुशवाहा पुत्र मक्खनलाल कुशवाहा परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक धनराज को अधिक उम्र का नजर आने पर दस्तावेजों और उम्र को लेकर संदेह हुआ। मामला तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने उम्र कम दर्शाने के लिए दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देने और आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाकर भर्ती परीक्षा में आवेदन की बात स्वीकार की। एएसपी शिवराज ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर अभ्यर्थी के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि सात वर्ष से कम सजा वाले अपराध की श्रेणी में आने के कारण उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया है। दस्तावेजों की जांच कर मामले की विवेचना की जा रही है। बता दें कि परीक्षा के आखिरी दिन जनपद में एडीजी जोन ज्योति नरायण ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने का दावा किया था।

पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, आधारकार्ड, अंकपत्र, चेक और व्हाट्सएप चैट से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

सीओ एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल कराने, साल्वर बैठाने और परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूल रहा है। एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को जौनपुर के बड़ागांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के सिवान निवासी एवं वर्तमान में टैगोर टाउन प्रयागराज में रहने वाला गिरोह का सरगना राजू कुमार मांझी और जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के बड़ागांव निवासी छोटेलाल यादव शामिल हैं। मुख्य आरोपी राजू मांझी ने बताया कि साथियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को चयन का प्रलोभन देकर उगाही करता था। आरोपियों के पास से 21 प्रवेश पत्रों की छायाप्रति, तीन चेक और व्हाट्सएप चैट की 13 प्रतियां बरामद हुई हैं। दोनों आरोपियों को मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस को सौंपा। सूत्रों की मानें तो गिरोह ने यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से दो-दो लाख रुपये लिया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।