रेलवे में 22000 ग्रुप डी भर्ती के बाद एक और खुशखबरी, 5058 पदों पर निकलेगी वैकेंसी, सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अरविंद सिंह, नई दिल्ली
share

रेलवे ग्रुप डी की 22000 पदों पर नई भर्ती के साथ एक और भर्ती की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड पहली बार रेल संरक्षा श्रेणी में आने वाले प्वाइंटमैन के पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती पूर्व सैनिकों के लिए होगी।

रेलवे में 22000 ग्रुप डी भर्ती के बाद एक और खुशखबरी, 5058 पदों पर निकलेगी वैकेंसी, सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका

रेलवे ग्रुप डी की 22000 पदों पर नई भर्ती के साथ एक और भर्ती की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड पहली बार रेल संरक्षा श्रेणी में आने वाले प्वाइंटमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। रेलवे पांच हजार से अधिक प्वाइंटमैन की भर्ती करेगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। रिटायर हो चुके सैनिकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार पूरे देश में 5058 प्वाइंटमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों को कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ये भर्तियां सीधे केंद्र या राज्य सरकारों के पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से की जाएंगी। नियुक्ति से पूर्व उन्हें 24 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में फेल होने पर हटा दिया जाएगा। यह नियुक्ति फिलहाल 31 दिसंबर, 2026 तक मान्य होगी। इसके बाद बोर्ड की अनुमति से अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है। रेलवे भर्ती सेल के माध्यम से स्थायी उम्मीदवार उपलब्ध होने पर कॉन्ट्रेक्ट पर तैनात पूर्व सैनिकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। मालूम हो कि रेलवे में वर्तमान में लगभग 34 हजार प्वाइंटमैन के पद रिक्त हैं।

रेल संरक्षा मजबूत होगी

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी (सूचना एवं प्रसार) दिलीप कुमार ने बताया कि प्वाइंटमैन का पद रेल परिचालन की सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील होता है। पूर्व सैनिकों की इस पद पर नियुक्ति से रेल संरक्षा मजबूत होगी। ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन होगा। उनकी तैनाती से मानवीय भूलों की संभावना कम करेगी, जो हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण है।

22000 पदों पर रेलवे ग्रुप डी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। शॉर्ट नोटिफिकेशन में योग्यता स्पष्ट नहीं की गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद यह यह साफ हो पाएगा। इस बार रेलवे में आईटीआई योग्यता होगी या फिर 10वीं पास। क्या सभी 10वीं युवाओं को सभी पदों के लिए आवेदन का मौका दिया जाएगा या फिर कुछ पदों पर ही 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे। और कुछ पद आईआईटी सर्टिफिकेट वालों के लिए ही होंगे। इन सब सवालों पर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।