AFCAT Result 2026 OUT : वायुसेना ने AFCAT 2026 रिजल्ट किया जारी, 340 पदों पर होगी भर्ती
AFCAT Result 2026 OUT : भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

AFCAT Result 2026 OUT : भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को हुआ था। इस भर्ती से वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच, और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में ग्रुप A गजेटेड ऑफिसर के 340 वैकेंसी भरी जाएंगी। AFCAT एग्जाम से इंडियन एयर फोर्स में कमीशन ऑफिसर के तौर पर भर्ती होती है।
AFCAT Result 2026 : कैसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं
स्टेप 2. होमपेज पर “AFCAT-01/2026 रिजल्ट घोषित हो गया है” वाला लिंक देखें
स्टेप 3. आपको कैंडिडेट लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा
स्टेप 5. अपनी रजिस्टर्ड ईमेल ID और पासवर्ड डालें
स्टेप 5. आपका AFCAT 01/2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा ।
अगला चरण एएफएसबी का
जो कैंडिडेट तय कटऑफ के बराबर या उससे ज्यादा स्कोर करेंगे, उन्हें एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) टेस्टिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस इंटरव्यू राउंड के दौरान उम्मीदवारों की सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व गुण और टीम में काम करने की योग्यता को परखा जाता है। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही आगे बढ़ पाते हैं।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का पूरा नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अलग-अलग सेक्शन में मिले अंक शामिल होते हैं। इसके अलावा कुल प्राप्त अंक, उस साल की कटऑफ मार्क्स, उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुआ या नहीं और श्रेणी के हिसाब से रैंक जैसी जानकारी भी स्कोरकार्ड में दी जाती है।
AFCAT 1 परीक्षा के जरिए वायु सेना की कई शाखाओं में भर्ती की जाएगी। इसमें फ्लाइंग ब्रांच के लिए कुल 38 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा ग्राउंड ड्यूटी की तकनीकी शाखा में भी बड़ी संख्या में पद हैं। इनमें एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) और एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) से जुड़े पद शामिल हैं। वहीं गैर-तकनीकी शाखा में प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, एजुकेशन और वेपन सिस्टम से जुड़े पद भी भरे जाएंगे। इसके अलावा मौसम विज्ञान से जुड़े पदों के लिए भी भर्ती की जाएग।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


