AFCAT 2 Merit List Pdf: एफकैट-2 मेरिट लिस्ट जारी, 744 अभ्यर्थी हुए सफल; आलोक सिंह और महकप्रीत कौर ने किया टॉप

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

AFCAT 2 Merit List 2025: वायुसेना (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2) की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कुल 744 अभ्यर्थियों ने फाइनल मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

AFCAT 2 Merit List Pdf: एफकैट-2 मेरिट लिस्ट जारी, 744 अभ्यर्थी हुए सफल; आलोक सिंह और महकप्रीत कौर ने किया टॉप

AFCAT 2 Merit List 2025 Pdf Download: वायुसेना (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2) की अंतिम मेरिट लिस्ट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। वायुसेना चयन बोर्ड (AFSB) के कड़े और पांच दिनों के चुनौतीपूर्ण इंटरव्यू व मनोवैज्ञानिक परीक्षणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। ये सभी चयनित जांबाज जून 2026 से एयरफोर्स एकेडमी (AFA) में अपनी प्री-कमिशनिंग ट्रेनिंग की शुरुआत करेंगे। इस बार कड़े मुकाबले के बीच कुल 744 अभ्यर्थियों ने फाइनल मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

कौन बने इस बार के विंग कमांडर और फ्लाइंग ऑफिसर

एएफसीएटी (AFCAT ) एंट्री कैटेगरी में पुरुषों की श्रेणी में आलोक सिंह ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है, जबकि महिलाओं की श्रेणी में महकप्रीत कौर टॉप स्थान पर रही हैं। एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग विंग में पुरुषों में सौरभ सैनी ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि महिला अभ्यर्थियों में सुहानी टॉप रैंक पर आई हैं। एनसीसी स्पेशल एंट्री के कोटे से पुरुषों में राहुल कुमार और महिलाओं में रिद्धि मल्होत्रा ने अपनी-अपनी श्रेणियों में पहला स्थान पाया है। सर्विस एंट्री कमीशन (SEC) विशेष श्रेणी में प्रदीप कुमार ने टॉप कर सफलता का नया इतिहास रचा है।

744 चयनित अभ्यर्थियों का पूरा श्रेणीवार वर्गीकरण

वायुसेना द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक, 744 जांबाज अधिकारियों का चयन अलग-अलग एंट्री के माध्यम से किया गया है। एफकैट पुरुष एंट्री के तहत सबसे अधिक 380 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। देश की नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए AFCAT महिला एंट्री में 226 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी (एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग) ब्रांच के लिए 106 अभ्यर्थी चुने गए हैं।एनसीसी स्पेशल एंट्री के जरिए 23 कैडेट्स और सर्विस एंट्री कमीशन के माध्यम से 9 जवानों को ऑफिसर ट्रेनिंग का मौका मिला है।

वायुसेना ने साफ किया है कि इस मेरिट लिस्ट में नाम आने मात्र से अंतिम चयन की गारंटी नहीं होती है। अंतिम जॉइनिंग लेटर अभ्यर्थियों की मेडिकल फिटनेस, मेरिट में उनकी वास्तविक स्थिति और अकादमी में उपलब्ध खाली पदों के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

AFCAT 2 Merit List 2025 Direct Link

रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. अपना नाम और रैंक चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाएं।
  2. पर दिख रहे "What's New" सेक्शन में जाएं और "ORDER OF MERIT OF ALL AFSB RECOMMENDED CANDIDATES: Jun 26 Course(s)" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक अनएन्क्रिप्टेड पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें आप Ctrl + F का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम डालकर अपनी ऑल इंडिया रैंक (AIR) तुरंत चेक करें।
  4. भविष्य के लिए इस पीडीएफ को अपने डिवाइस में जरूर सेव कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।