AFCAT 2 Exam 2026 : एयर फोर्स में देख रहे अफसर बनने का सपना? ये रणनीति काम कर देगी आसान
AFCAT 02/2026 भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार तैयारी में जुट गए हैं। जानिए AFCAT 2026 के लिए बेस्ट किताबें, विषयवार तैयारी रणनीति, परीक्षा पैटर्न और सफल होने का सही तरीका।

AFCAT 2 Exam 2026 preparation strategy : भारतीय वायु सेना ने AFCAT 02/2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद देशभर के हजारों युवा अब तैयारी में जुट गए हैं। फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी जैसे प्रतिष्ठित पदों पर अफसर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि तैयारी आखिर शुरू कहां से करें और कौन सी किताबें पढ़ें। AFCAT परीक्षा को आसान नहीं माना जाता, क्योंकि इसका सिलेबस काफी बड़ा और अलग-अलग विषयों से जुड़ा होता है। ऐसे में सही किताबों का चुनाव तैयारी को आसान भी बना सकता है और गलत दिशा में मेहनत होने से भी बचा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। आवेदन और नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी उम्मीदवार afcat.edcil.co.in पर देख सकते हैं।
क्यों जरूरी हैं सही AFCAT किताबें
AFCAT में सिर्फ रटकर सफलता हासिल नहीं की जा सकती। परीक्षा में कॉन्सेप्ट क्लियर होना, समय प्रबंधन और सवालों की समझ सबसे ज्यादा मायने रखती है। सही किताबें कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाने के साथ-साथ प्रैक्टिस सेट, पिछले सालों के प्रश्न पत्र और परीक्षा पैटर्न की बेहतर समझ भी देती हैं। गौरतलब है कि बहुत ज्यादा किताबें बदलने से तैयारी कमजोर होती है। अगर उम्मीदवार हर विषय के लिए 1 या 2 भरोसेमंद किताबों पर फोकस करें तो तैयारी ज्यादा मजबूत बनती है।
जनरल अवेयरनेस के लिए कौन सी किताबें पढ़ें
AFCAT के जनरल अवेयरनेस सेक्शन में करंट अफेयर्स के साथ इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल और पर्यावरण जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए “ल्यूसेंट जनरल नॉलेज” सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली किताबों में शामिल है। इसके अलावा “जनरल नॉलेज” लेखक मनोहर पांडे और “प्रतियोगिता दर्पण” भी काफी उपयोगी मानी जाती हैं। रोजाना अखबार पढ़ना और मासिक करंट अफेयर्स मैगजीन पर ध्यान देना भी जरूरी माना जाता है।
अंग्रेजी सेक्शन की तैयारी कैसे करें
AFCAT में अंग्रेजी सेक्शन कई उम्मीदवारों के लिए स्कोरिंग साबित होता है। इसमें ग्रामर, शब्दावली, वाक्य सुधार, कॉम्प्रिहेंशन और इडियम्स जैसे सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए “ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश” लेखक आर एस अग्रवाल और एस पी बक्शी की किताबें काफी लोकप्रिय हैं। वहीं “रेन एंड मार्टिन हाई स्कूल इंग्लिश ग्रामर” ग्रामर मजबूत करने के लिए बेहतरीन मानी जाती है। उम्मीदवारों को रोज अंग्रेजी अखबार पढ़ने और नए शब्द नोट करने की सलाह दी जाती है।
गणित में स्पीड और प्रैक्टिस सबसे जरूरी
न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन में समय और सटीकता दोनों अहम होते हैं। प्रतिशत, समय और दूरी, लाभ-हानि, अनुपात, औसत और साधारण ब्याज जैसे सवाल परीक्षा में पूछे जाते हैं। “क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड” लेखक आर एस अग्रवाल इस सेक्शन के लिए सबसे भरोसेमंद किताबों में गिनी जाती है। इसके अलावा “जनरल अर्थमैटिक” और दिशा एक्सपर्ट की “जनरल क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड” भी तैयारी के लिए उपयोगी हैं। गौरतलब है कि गणित में रोज अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड की तैयारी कैसे करें
इस सेक्शन में उम्मीदवार की सोचने और समझने की क्षमता को जांचा जाता है। इसमें वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग से सवाल पूछे जाते हैं। “ए मॉडर्न एप्रोच टू वर्बल एंड नॉन-वर्बल रीजनिंग” लेखक आर एस अग्रवाल, “अरिहंत न्यू एप्रोच टू रीजनिंग” लेखक बी एस सिजवाली और “एनालिटिकल रीजनिंग” लेखक एम के पांडे इस सेक्शन के लिए काफी उपयोगी किताबें मानी जाती हैं।
AFCAT 2026 की तैयारी का सबसे असरदार तरीका
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि उम्मीदवार पहले पूरा सिलेबस समझें और फिर टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। रोजाना मॉक टेस्ट देना और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना तैयारी को मजबूत बनाता है। कम किताबें लेकिन बार-बार रिवीजन करने की रणनीति AFCAT जैसी परीक्षा में ज्यादा असरदार मानी जाती है। साथ ही शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि आगे चलकर AFSB इंटरव्यू और ट्रेनिंग में इसकी अहम भूमिका होती है।
AFCAT 02/2026 भर्ती में क्या मिलेगा
इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ब्रांच में अफसर बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। कमीशन मिलने के बाद अच्छी सैलरी के साथ कई भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


