AFCAT 1 2026 Notification: एफकैट 1 2026 का नोटिफिकेशन जारी, अब 17 नवंबर से करें अप्लाई

AFCAT 1 2026 Notification: एफकैट 1 2026 का नोटिफिकेशन जारी, अब 17 नवंबर से करें अप्लाई

संक्षेप:

AFCAT 1 Notification 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया अब 17 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी।

Nov 11, 2025 05:59 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

AFCAT 01 Notification 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया अब 10 नवंबर 2025 से नहीं बल्कि 17 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 340 पदें पर फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

फ्लाइंग ब्रांच - जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो और कक्षा 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स का सब्जेक्ट हो। इसी के साथ कम से कम 60% अंकों के साथ BE/BTech और टेक्नोलॉजी की डिग्री ली हो। वे आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच- कक्षा 12वीं फिजिक्स और मैथेमेटिक्स विषयों के साथ पास की हो। इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।

आयु सीमा-

फ्लाइंग पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20-24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20-26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस-

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 550+जीएसटी रुपये की एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। एनसीसी एंट्री के लिए उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।

जानें परीक्षा का पैटर्न-

सिलेक्शन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, एक एयर फोर्स सिलेक्शन फोर्स (AFSB) इंटरव्यू और एक मेडिकल परीक्षा शामिल है। AFCAT लिखित परीक्षा 300 अंकों की होती है। दो घंटे की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूट टेस्ट जैसे विभिन्न विषयों में पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न इंग्लिश में ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। बता दें, गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

IAF AFCAT 01/2026 Notification Link

IAF AFCAT 01/2026: आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए भर सकेंगे फॉर्म

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज पर दिखाई दिए गए "IAF AFCAT 01/2026" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा। जो जानकारी मांगी गई है, उसे भरना शुरू करें।

स्टेप 4- सही साइज में जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करें और फिर सबमिट करें।

स्टेप 5- अब आवेदन फीस भरें और सबमिट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।