ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर एडमिशनDU एडमिशन: डीयू की पहली कटऑफ 3% तक गिरी... यहां देखें पूरी लिस्ट

DU एडमिशन: डीयू की पहली कटऑफ 3% तक गिरी... यहां देखें पूरी लिस्ट

डीयू की पहली कटऑफ में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। बड़े कॉलेजों जैसे श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामजस, हंसराज किरोड़ीमल कॉलेज की कटऑफ में 0.50 से तीन फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसे बोर्ड...

DU एडमिशन: डीयू की पहली कटऑफ 3% तक गिरी... यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रमुख संवाददाता,नई दिल्ली Sat, 24 Jun 2017 08:34 AM
ऐप पर पढ़ें

डीयू की पहली कटऑफ में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। बड़े कॉलेजों जैसे श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामजस, हंसराज किरोड़ीमल कॉलेज की कटऑफ में 0.50 से तीन फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसे बोर्ड नतीजों में गिरावट का असर माना जा रहा है। 

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पिछले साल बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की कटऑफ सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 98.25%थी, जो इस बार 0.50% घटकर 97.75% पर रह गई है। रामजस कॉलेज की कटऑफ में .25 से दो फीसदी की गिरावट आई है। बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ बीते साल 99.25 % थी, जो 1.75% घटकर  अब 97.5 % हो गई है। रसायन विज्ञान ऑनर्स की कटऑफ पिछली बार 98% थी जो इस साल 96% रही। महाराजा अग्रेसन में इलेक्ट्रॉनिक्स की कटऑफ 95 से गिर 92% रह गई है।

यहां देखें Sciences कटऑफ लिस्ट

यहां देखें Humanities कटऑफ लिस्ट

बीकॉम ऑनर्स में भी गिरावट
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ में भी गिरावट आई है। सामान्य वर्ग के लिए पिछली बार के 98% के मुकाबले 0.25% की गिरावट के साथ इस बार 97.75 % रही।

ऐसे मेट्रो से जाएं डीयू के किसी भी कॉलेज में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें