एमबीबीएस और बीडीएस समेत 1295 सीटें खाली, नीट यूजी स्टेट कोटा राउंड 2 के रजिस्ट्रेशन आज से

लाइव हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
Follow us on Google News
share

Bihar NEET UG state quota mbbs bds admission 2026:  बिहार नीट यूजी राउंड 2 में उपलब्ध कुल 1,295 सीटों में से एमबीबीएस की 1,167, बीडीएस की 39, बीवीएससी एवं एएच की 49 और बीएफएससी की 28 सीटें शामिल हैं।

Bihar NEET UG State Quota Round 2 seat matrix
बिहार नीट यूजी राउंड 2 सीट मैट्रिक्स

Bihar NEET UG state quota mbbs bds admission 2026: नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस समेत मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए यूजीएमएसी 2026 के दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू होगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) की ओर से दूसरे चरण की सीट सूची देर रात में जारी कर दी गयी है। इस चरण में एमबीबीएस, बीडीएस, बीवीएससी एंड एच समेत विभिन्न कोर्स की कुल 1295 सीटों पर दाखिला होगा। अभ्यर्थी 12 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को कॉलेज और पाठ्यक्रम के विकल्प भरने व अंतिम रूप से दर्ज करने का अवसर 18 सितंबर रात 11:59 बजे तक मिलेगा। दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम 22 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया 24 और 25 सितंबर को होगी।

एमबीबीएस की 1,167 सीटें

दूसरे चरण में उपलब्ध 1,295 सीटों में एमबीबीएस की 1,167, बीडीएस की 39, बीवीएससी एवं एएच की 49 और बीएफएससी की 28 सीटें शामिल हैं। इस बार काउंसिलिंग में दो नये सरकारी मेडिकल कॉलेजों को भी शामिल किया गया है। श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, समस्तीपुर और सरकारी मेडिकल कॉलेज, छपरा (सारण) में एमबीबीएस की 42-42 सीटें उपलब्ध हैं।

देश में एमबीबीएस की 3275 सीटें और बढ़ीं

देश में एमबीबीएस की सीटें और बढ़ गई हैं। एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने एमबीबीएस सीटों का लेटेस्ट सीट मैट्रिक्स जारी किया है। जुलाई में जहां एनएमसी के सीट मैट्रिक्स में कुल एमबीबीएस सीटें 136939 थीं, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 140214 हो गई हैं। पहले जहां सरकारी एमबीबीएस सीटें 63296 थी, वो अब बढ़कर 63971 हो गई हैं। वहीं प्राइवेट सीटें पहले जहां 73,643 थी, वो अब बढ़कर 76,243 हो गई हैं। जुलाई में कुल मेडिकल कॉलेज 823 (441 सरकारी और 382 प्राइवेट) थे। अब कुल कॉलेज 836 हो गए हैं यानी इसमें 13 नए कॉलेज (4 सरकारी और 9 प्राइवेट) जुड़े हैं।

बिहार:

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है (2 नए सरकारी कॉलेज मंजूर हुए: श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर - 50 सीटें और राजकीय मेडिकल कॉलेज छपरा सारण - 50 सीटें)। सरकारी सीटें 290 बढ़कर 1,520 से 1,810 हो गई हैं। 3 नए प्राइवेट कॉलेजों को भी मंजूरी/सीट आवंटन मिला है (केके मेडिकल कॉलेज - 100 सीटें, ममता मेडिकल कॉलेज - 100 सीटें, और कुरमा संस्कृति मेडिकल कॉलेज - 50 सीटें)।

मेडिकल कॉलेजों के पीजी विद्यार्थियों का मानदेय बढ़ा

बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत प्रथम वर्ष के पीजी छात्रों को ₹92,800, द्वितीय वर्ष के छात्रों को ₹1,02,000 व तृतीय वर्ष के छात्रों को ₹1,12,200 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsकरियर न्यूज़एडमिशनएमबीबीएस समेत 1295 सीटें खाली, नीट यूजी राउंड 2 के रजिस्ट्रेशन आज से