
IGNOU Admission : इग्नू ओडीएल कोर्स में एडमिशन शुरू, फॉर्म भरने से पहले माननी होगी UGC की यह शर्त
IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्सेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2026 है।
IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र ( IGNOU JANUARY 2026 Admission Cycle ) के लिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्सेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2026 है। ओडीएल मोड से इग्नू से कई तरह के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, व सर्टिफिकेट कोर्स किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर एडमिशन ले सकते हैं। इग्नू एडमिशन फॉर्म 2026 भरना चाह रहे छात्रों को अपना डीईबी आईडी ( DEB ID ) बनाना होगा। यूजीसी के नियम के मुताबिक यह अनिवार्य है। आवेदन जमा करने के लिए डीईबी आईडी जरूरी है। इसके अलावा पात्र छात्र एडमिशन कंफर्म होने के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) scholarships.gov.in पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
अलग-अलग कोर्सेज में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपनी 10+2 परीक्षा पास की होनी चाहिए। पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री जरूरी है। इसके अलावा, कुछ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए संबंधित काम का अनुभव या पिछली क्वालिफिकेशन की जरूरत हो सकती है।
IGNOU January 2026 Session: इग्नू एडमिशन 2026 के लिए उम्मीदवार कैसे आवेदन करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवार को इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको ‘re-registration for January 2026 Session’ पर क्लिक करना होगा।
3. अब आप को अपने आप को पहले रजिस्टर करना होगा, इसके लिए आपको ‘New Registration’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी डालकर सबमिट कर क्लिक करना होगा।
4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप को एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप को ध्यान से अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
फोटो अपलोड करने के नियम
स्कैन की हुई फोटो (100 केबी से कम)
स्कैन किए हुए हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
संबंधित शैक्षिक योग्यता की स्कैन की हुई कॉपी (200 केबी से कम)
अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई कॉपी (यदि कोई हो) (200 केबी से कम)
कैटेगरी प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई कॉपी, यदि SC/ST/OBC हैं (200 KB से कम)
रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंड
एडमिशन कन्फर्म होने से पहले दी गई फीस वापस कर दी जाएगी। अगर एडमिशन कन्फर्म होने के बाद कैंसलेशन की रिक्वेस्ट मिलती है, तो दी गई फीस में से प्रोग्राम फीस का 15% हिस्सा, जो अधिकतम 2,000/- रुपये होगा, काट लिया जाएगा।
ओडीएल कोर्स को लेकर यह है यूजीसी का नियम
ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को नामांकन लेने से पहले अब यूजीसी डीईबी (डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थियों की वर्चुअल डीईबी- आईडी तैयार हो जाएगी। इसी आईडी से ऑनलाइन कोर्स के ड्रॉपआउट छात्रों की निगरानी की जा सकेगी। उनके कोर्स से लेकर प्रगति रिपोर्ट तक इस आईडी में दर्ज होगी। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग( यूजीसी) भी इसी आईडी से ड्रॉपआउट छात्रों की ट्रैकिंग कर सकेगा। विद्यार्थी अपने एबीसी आईडी (अकैडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी ) से अपना यूनिक डीईबी आईडी बना सकते हैं। दरअसल, यूजीसी को शिकायत मिल रही थी कि कुछ उच्च शिक्षा संस्थान गैर मान्यता प्राप्त ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्सेज में छात्रों को दाखिला दे रहे हैं। इन फर्जी संस्थानों व फर्जी डिग्रियों पर लगाम भी कसेगी।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




