DU CSAS : डीयू में 71000 सीटों पर दाखिले के लिए पहली लिस्ट आज, आगे कब क्या, समझें पूरी प्रक्रिया
DU UG CSAS Admission 2026: डीयू में यूजी की 71000 सीटों पर दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। आज पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। इस वर्ष 73 स्नातक कोर्स और बीए के 150 कार्यक्रम संयोजनों में दाखिला मिलेगा।

Delhi University UG CSAS 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक की 71000 सीटों पर दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। आज पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। इस वर्ष 73 स्नातक कोर्स और बीए के 150 कार्यक्रम संयोजनों में दाखिला मिलेगा। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी। डीयू गुरुवार शाम 5 बजे तक पहली कॉमन सीट एलोकेशन की सूची जारी करेगा। इसके आधार पर अभ्यर्थी 18 जुलाई तक सीटों को स्वीकार कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। 25 जुलाई को कॉमन सीट एलोकेशन की दूसरी सूची जारी होगी। 26 जुलाई तक अभ्यर्थी अपनी सीट को स्वीकार कर सकते हैं।
2 लाख लाइन में
25 से 27 जुलाई तक उनके आवेदन को कॉलेज स्वीकार करेगा और योग्य पाए जाने पर वह उसे स्वीकृति देगा। फीस भुगतान की तिथि 28 जुलाई है। सीट बचने की स्थिति में तीसरी सूची जारी की जाएगी। यूनिवर्सिटी 28 जुलाई से एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए यूजी कोर्सेज की क्लास शुरू करेगी। डीयू में दाखिले के लिए 2,06,835 अभ्यर्थियों ने कॉलेज और कोर्स की अपनी प्राथमिकताएं सबमिट की हैं।
डीयू यूजी एडमिशन 2026: सीट अलॉटमेंट चेक करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके DU UG राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड कर सकेंगे।
- ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- अपना CUET एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- लॉगिन बटन दबाएं।
- DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अपनी डिटेल्स चेक करें और लिस्ट डाउनलोड करें।
अलॉटमेंट रिजल्ट के बाद क्या होगा
- यूनिवर्सिटी, अलॉटमेंट रिजल्ट के साथ-साथ DU UG एडमिशन 2026 के लिए कट-ऑफ भी जारी करेगी।
- जिन लोगों को DU CSAS अलॉटमेंट 2026 के जरिए UG सीटें अलॉट होंगी, उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी। जब किसी छात्र को सीट मिल जाएगी, तो उसे दाखिले की फीस भरकर उस सीट को पक्का यानी फ्रीज करना होगा। अगर कोई अपनी सीट से पूरी तरह खुश नहीं है, तो वह अगली लिस्ट में बेहतर विकल्प के लिए 'अपग्रेड' का ऑप्शन चुन सकता है। अपग्रेड चाहने वाले छात्र अगले राउंड से पहले अपनी पसंद की लिस्ट में फिर से ऊपर-नीचे बदलाव कर सकेंगे।
- जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हुई है, उनके लिए कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल प्रोसेस में शामिल होने का समय 16 से 20 जुलाई तक है। उन्हें अपनी सीट कन्फर्म करने के लिए 21 जुलाई तक एडमिशन फीस भी जमा करनी होगी।
दाखिले के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
DU CSAS अलॉटमेंट के बाद जमा करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में CUET UG 2026 स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, वैलिड सरकारी ID, और अगर लागू हो तो माइग्रेशन या ट्रांसफर सर्टिफिकेट शामिल हैं।
राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट में क्या क्या डिटेल्स होंगी
उम्मीदवार का नाम
एप्लीकेशन नंबर
कैटेगरी
रैंक
कॉलेज का नाम
कोर्स का नाम
CUET UG 2026 में नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


