BTech : बीटेक की 391 खाली सीटों पर दाखिले के लिए देर रात तक चली काउंसलिंग

लाइव हिन्दुस्तान
share

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में बीटेक की 391 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रथम राउंड की स्पॉट राउंड काउंसलिंग का आयोजन किया गया। अन्य राज्यों के कुल 47 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पहुंचे थे।

counselling

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में बीटेक की 391 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रथम राउंड की स्पॉट राउंड काउंसलिंग का आयोजन किया गया। प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हो गई। देर रात तक काउंसलिंग प्रक्रिया चलती रही। अभ्यर्थियों के साथ ही परिजन भी बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे थे। अभ्यर्थियों की सुविधा को पहली बार डिस्प्ले की व्यवस्था की गई थी।

एमएमएमयूटी के एडमिशन सेल के निदेशक प्रो. श्रीराम चौरसिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुल 433 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पहुंचे थे। अन्य राज्यों के कुल 47 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पहुंचे थे। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मल्टीपरपज हॉल में प्रवेश के लिए अटेंडेंस की प्रक्रिया चली। करीब एक बजे उपस्थिति अभ्यर्थियों की मेरिट सूची प्रकाशित हुई। दोपहर 2 बजे से आईटीआरसी में डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फीस का ड्राफ्ट जमा करना और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले बाहरी राज्यों के छात्रों की काउंसलिंग शुरू हुई। अन्य राज्यों के छात्रों के लिए उपलब्ध 56 में से 37 सीटों पर अभ्यर्थियों ने पसंदीदा विषयों में प्रवेश लिया। अपराह्न चार बजे काउंसलिंग मेरिट के अनुसार शुरू हुई जो कि रात 12 बजे के बाद तक चली। जिन विद्यार्थियों को प्रवेश मिल गया है, उनकी कक्षाएं 4 सितंबर से शुरू होंगी।

13 को दूसरे चरण की स्पॉट राउंड काउंसलिंग

प्रो. श्रीराम चौरसिया ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए 13 सितंबर को द्वितीय स्पॉट राउंड काउंसलिंग का आयोजन होगा। इसके लिए अभ्यर्थी 4 से 13 सितंबर को सुबह 10 बजे तक आवेदन कर शुल्क जमा कर सकते हैं।

बीबीए, बीफार्म और लेटरल एंट्री को आज से पंजीकरण

डीन यूजी प्रो. विनोद मिश्र ने बताया कि बीबीए, बीफार्म, बीटेक लेटरल एंट्री व बीफार्म लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 4 से पंजीकरण करा सकेंगे। इन विषयों के लिए प्रथम चरण की स्पॉट राउंड काउंसलिंग 12 सितंबर को होगी। बीबीए में 34, बीफार्म में 8 सीटें रिक्त हैं। बीटेक लेटरल एंट्री में 23 व बीफार्म लेटरल एंट्री में 7 सीटें रिक्त हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsकरियर न्यूज़एडमिशनबीटेक की 391 खाली सीटों पर दाखिले के लिए देर रात तक चली काउंसलिंग