18 साल के छात्र ने AI की मदद से जीती 95 लाख की स्कॉलरशिप, खौफ में आया था आइडिया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय मूल के छात्र आदित्य सेनगुप्ता ने एआई बेस्ड ForeCAT सिस्टम बनाया है जो क्लियर-एयर टर्बुलेंस का सटीक पूर्वानुमान लगाता है। उन्हें इसके लिए करीब 95 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली है।

Aditya Sengupta  (Image: www.davidsongifted.org)
आदित्य सेनगुप्ता (Image: www.davidsongifted.org)

आदित्य सेनगुप्ता के लिए हवाई सफर के दौरान अचानक लगे हवा के झटके (एयर टर्बुलेंस) सिर्फ डराने वाले ही नहीं, बल्कि उत्सुकता पैदा करने वाले भी थे। भारतीय मूल के इस 18 वर्षीय छात्र के मन में सवाल आया कि जब हवाईजहाज मौसम की स्थिति, बादलों, सामने आने वाली रुकावटों या तूफानी इलाकों का पहले ही पता लगा लेते हैं तो फिरआखिरी इन एयर टर्बुलेंस का पूर्वानुमान क्यों नहीं लगा पाते। जो घटना इतनी खतरनाक हो सकती है, उसका अनुमान लगाना अभी भी इतना मुश्किल क्यों है? बस इसी से उन्हें एक एआई बेस्ड सिस्टम बनाने का आइडिया आया जिसका उद्देश्य एयर टर्बुलेंस (CAT) का पूर्वानुमान लगाना था। इसी एक सवाल ने आदित्य को इस रिसर्च की ओर धकेला। हाई स्कूल में रहते हुए उन्होंने किसी भारी-भरकम लैब के बिना, पूरी तरह खुद से एटमॉस्फेरिक साइंस (वायुमंडलीय विज्ञान), टर्बुलेंस फिजिक्स और मशीन लर्निंग की पढ़ाई की।

कई दिनों की रिसर्च के बाद आखिरकार वॉशिंगटन के बेलव्यू के रहने वाले आदित्यने खतरनाक क्लियर एयर टर्बुलेंस का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल तैयार किया। उनके इस काम के लिए डेविडसन इंस्टीट्यूट ने उन्हें 1 लाख डॉलर (लगभग 75,000 पाउंड या 95 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप दी है। अमेरिकी शैक्षणिक संस्था डेविडसन इंस्टीट्यूट प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करती है। संस्थान ने आदित्य को उनकी स्वतंत्र रिसर्च के लिए 2026 के डेविडसन फेलो ल्यूरेट चुना है। सेनगुप्ता का ForeCAT सिस्टम इन खतरनाक हवा की गड़बड़ियों का अनुमान बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एटमोस्फेरिक फिजिक्स को मिलाता है।

अदृश्य टर्बुलेंस क्या है और यह क्यों है खतरनाक?

ज्यादातर हवाई हादसों या झटकों के पीछे बादलों का दिखना एक वजह होती है, जिसे देखकर पायलट रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन क्लियर-एयर टर्बुलेंस (CAT) एक ऐसा अदृश्य खतरा है, जो बिना किसी बादल या मौसम की चेतावनी के अचानक आता है।

AI, फिजिक्स के साथ मिलकर अदृश्य टर्बुलेंस का पता लगाता है

ForeCAT मशीन लर्निंग को एटमोस्फेरिक फिजिक्स के साथ जोड़ता है, अपने न्यूरल नेटवर्क में फिजिकल नियमों को एम्बेड करके उन एरिया की पहचान करता है जहां इनविजिबल एयर करंट बन सकते हैं और टर्बुलेंस की गंभीरता का अनुमान लगाता है। डेविडसन इंस्टीट्यूट के रिसर्च डॉक्यूमेंटेशन के अनुसार सिस्टम ने स्टैंडर्ड फोरकास्टिंग तरीकों की तुलना में बेहतर एक्यूरेसी दिखाई। रीजेनरॉन ISEF को सबमिट किए गए डेटा ने 95% क्लासिफिकेशन एक्यूरेसी बताई, जो ग्राफिकल टर्बुलेंस गाइडेंस एल्गोरिदम जैसे टूल्स से बेहतर परफॉर्म करता

ForeCAT ने कथित तौर पर मई 2024 में सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अनुभव किए गए गंभीर टर्बुलेंस का भी 87% कॉन्फिडेंस के साथ रेट्रो-प्रेडिक्ट किया था।

उन्होंने कहा, "रिसर्च शायद ही कभी सीधे रास्ते पर चलती है और फेल हुए एक्सपेरिमेंट भी सफल एक्सपेरिमेंट जितने ही कीमती हो सकते हैं।"

AI के अलावा सेनगुप्ता ने VEX रोबोटिक्स में हिस्सा लिया है जिसमें उनकी टीम US में पहले और वर्ल्ड चैंपियनशिप में दुनिया भर में दूसरे स्थान पर रही। उन्हें रीजेनरॉन साइंस टैलेंट सर्च स्कॉलर और नेशनल जूनियर साइंस एंड ह्यूमैनिटीज सिम्पोजियम फाइनलिस्ट के तौर पर भी पहचान मिली है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़18 साल के छात्र ने AI की मदद से जीती 95 लाख की स्कॉलरशिप