10वीं में स्टेट टॉपर, 12वीं में 99.5% अंक, UPSC में 97वीं रैंक; दिलचस्प है अदिति छपारिया की कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी की अदिति छपारिया ने यूपीएससी 2024 में 97वीं रैंक हासिल कर मिसाल कायम की है। आईएएस की बजाय आईएफएस चुनकर उन्होंने अपने सपनों को नई उड़ान दी है। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।

aditi chhaparia upsc success story ifs officer air 97 gorakhpur news
अदिति छपारिया

कहते हैं कि जब हौसलों में उड़ान हो और कुछ कर गुजरने का जुनून सिर पर सवार हो... तो दुनिया की कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। भारत के सबसे मुश्किल इम्तिहान यानी यूपीएससी को पास करना हर युवा का एक बड़ा सपना होता है। लाखों बच्चे हर साल इसी उम्मीद के साथ परीक्षा के मैदान में उतरते हैं कि उनका नाम भी उस फाइनल लिस्ट में शामिल हो जाए। लेकिन उत्तर प्रदेश की एक बेटी ने जो कर दिखाया है वो सिर्फ सफलता की नहीं बल्कि जिद और कभी न हार मानने वाले जुनून की एक बेमिसाल कहानी है। हम बात कर रहे हैं यूपी की रहने वाली अदिति छपारिया की जिन्होंने अपनी कामयाबी से न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे सूबे का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

अदिति छपारिया का नाम आजकल हर जुबान पर है और इसकी वजह भी बेहद खास है। दरअसल, अदिति ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अपने पहले ही प्रयास में सफलता का झंडा गाड़ दिया था। उन्हें इस परीक्षा के जरिए इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (IRPFS) अलॉट हुई थी। अमूमन बहुत से लोग इस मुकाम पर पहुंचकर खुश हो जाते हैं और आराम से अपनी नौकरी ज्वाइन कर लेते हैं। लेकिन अदिति के सपने कहीं ज्यादा बड़े थे। उनके अंदर की आग अभी शांत नहीं हुई थी। उन्हें पता था कि वो इससे भी बेहतर कर सकती हैं। अपनी इसी जिद के चलते उन्होंने 2024 में एक बार फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी। और इस बार उन्होंने वो कर दिखाया जो वाकई काबिले तारीफ है। अदिति ने 2024 के रिजल्ट में पूरे भारत में 97वीं रैंक हासिल की।

आईएएस नहीं आईएफएस चुना

दिलचस्प बात यह है कि इतनी शानदार रैंक लाने के बाद, ज्यादातर कैंडिडेट्स की पहली पसंद आईएएस (IAS) ही होती है। लेकिन अदिति ने भीड़ से अलग हटकर एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने आईएएस की जगह भारतीय विदेश सेवा, यानी आईएफएस (IFS) को चुना। उनका यह फैसला उनके करियर में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। उनका यह कदम साफ तौर पर बताता है कि वो दुनिया के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का एक बड़ा विजन रखती हैं।

सफलता रातों-रात का चमत्कार नहीं

अदिति की यह कामयाबी रातों-रात मिला कोई चमत्कार नहीं है। अगर आप उनके पढ़ाई के सफर पर नजर डालेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वो शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनका एकेडमिक रिकॉर्ड इतना शानदार है कि कोई भी देखकर हैरान रह जाए। बचपन से ही उन्होंने अपनी मेहनत से साबित कर दिया था कि वो कुछ बड़ा करने के लिए ही बनी हैं। उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप किया था। इसके बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षा में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। अदिति ने 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे भारत में तीसरी रैंक हासिल की थी। यह स्कोर ही बता देता है कि पढ़ाई में उनकी नींव कितनी मजबूत रही होगी।

अगर उनके बैकग्राउंड की बात करें, तो अदिति उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के एक जाने-माने कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता आशीष छपारिया और मां सीमा छपारिया ने अपनी बेटी के हर फैसले में उसका पूरा साथ दिया। कहते हैं न कि बच्चों की कामयाबी के पीछे माता-पिता का बहुत बड़ा त्याग और विश्वास होता है, और अदिति के मामले में भी यह बात सौ टका सच साबित होती है। उनके परिवार ने हमेशा उनकी हौसलाअफजाई की। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई गोरखपुर के मशहूर लिटिल फ्लावर स्कूल से हुई, जहां उन्होंने 8वीं तक की शिक्षा ली। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए राजस्थान चली गईं। वहां अजमेर के जाने-माने मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूलिंग पूरी की।

स्कूली पढ़ाई बेहतरीन तरीके से पूरी करने के बाद अदिति ने देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया। वहां उन्होंने मशहूर कॉलेज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में दाखिला लिया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही अदिति ने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विस में ही अपना करियर बनाना है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का मन बना लिया था और यहीं से उनके इस मुश्किल लेकिन शानदार सफर की शुरुआत हुई थी।

कैसा रहा यूपीएससी का सफर

यूपीएससी का सफर किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होता। इसमें कई बार इंसान हताश भी होता है और टूटता भी है। जब अदिति ने 2023 में पहली बार एग्जाम क्लियर किया, तो यह फैसला लेना कि 'मैं अभी संतुष्ट नहीं हूं और फिर से इस कड़े इम्तिहान से गुजरूंगी', अपने आप में बहुत बड़ा जिगरा मांगता है। फिर से वही किताबें, वही नोट्स, और वही रातों की नींदें कुर्बान करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। लेकिन अदिति ने अपने आराम को पीछे छोड़ते हुए अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा जताया।

अपनी इस बड़ी कामयाबी पर अदिति खुद मानती हैं कि कोई भी बड़ी उपलब्धि अचानक कभी नहीं मिलती। इसके पीछे सालों की पक्की मेहनत, एकाग्रता और अपने लक्ष्य के प्रति एक अटूट समर्पण होता है। अदिति कहती हैं कि अगर आप लगातार मेहनत करते हैं और अपने टारगेट पर फोकस रखते हैं, तो सफलता आपके कदम जरूर चूमती है। आज अदिति छपारिया की यह कहानी हर उस इंसान के लिए एक जीती-जागती प्रेरणा है जो यह मानता है कि सच्ची लगन और कड़ी मेहनत का दुनिया में कोई भी विकल्प नहीं होता।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़12वीं में 99.5% अंक, UPSC में 97वीं रैंक; दिलचस्प है अदिति छपारिया की कहानी