Hindi Newsकरियर न्यूज़aadhaar supervisor operator recruitment 2026 csc egov 282 posts eligibility age limit apply online details
आधार सुपरवाइजर-ऑपरेटर के 282 पद, यूपी-एमपी में सबसे ज्यादा वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

आधार सुपरवाइजर-ऑपरेटर के 282 पद, यूपी-एमपी में सबसे ज्यादा वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

संक्षेप:

आधार सेवाओं से जुड़ने का सुनहरा मौका है। 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 282 पदों पर भर्ती निकली है, अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है।

Jan 17, 2026 10:41 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया (CSC e-Governance Services India) ने आधापरवाइजर/ऑपरेटर के 282 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती जिला स्तर पर आधार सेवाओं के संचालन के लिए की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मानी जा रही है जो आधार नामांकन, अपडेट और संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा।

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 282 पद भरे जाएंगे। इनमें जिला स्तर के पद और जिला स्तर मैनपावर दोनों शामिल हैं। विभिन्न राज्यों में पदों का वितरण इस प्रकार है। उत्तर प्रदेश में 23 पद, मध्य प्रदेश में 28 पद, महाराष्ट्र में 20 पद, पंजाब में 12 पद, केरल और तेलंगाना में 11-11 पद, कर्नाटक में 10 पद, बिहार में 4 पद, राजस्थान में 4 पद सहित अन्य राज्यों में भी सीमित संख्या में पद उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 98 पद जिला स्तर मैनपावर के रूप में निर्धारित किए गए हैं।

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है -

  • 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास
  • मैट्रिक (10वीं) + 2 वर्ष का आईटीआई प्रमाणपत्र
  • मैट्रिक (10वीं) + 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष या उससे अधिक
  • अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को उनके संबंधित राज्य में अर्ध-कुशल (Semi-Skilled) मैनपावर के लिए तय न्यूनतम मजदूरी के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतन राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: इन तारीखों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 दिसंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन मुख्य रूप से निम्न चरणों पर आधारित होगा -

1. आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर परीक्षा

2. UIDAI द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन

3. राज्य टीम द्वारा ऑथराइजेशन अप्रूवल

उम्मीदवारों को पहले आधार सुपरवाइजर परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के बाद राज्य टीम की स्वीकृति मिलने पर ही उम्मीदवार परीक्षा दे पाएंगे।

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आधार सुपरवाइजर परीक्षा के लिए UIDAI की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद राज्य टीम की मंजूरी मिलने पर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद LMS आईडी और पासवर्ड बनने पर UIDAI के ई-लर्निंग पोर्टल से सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा सकता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि VLE (Village Level Entrepreneur) इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं ।

Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता, सर्टिफिकेट और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। आधार सर्टिफिकेट के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा। आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो सरकारी परियोजनाओं के तहत स्थायी और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करना चाहते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।